Xiaomi 18 Pro Max चीन में लॉन्च, 200MP के दो कैमरे और 8500mAh बैटरी के साथ रियर डिस्प्ले, इतनी है कीमत

Join Us icon

Xiaomi ने चीन में Xiaomi 18 Pro के साथ Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 200MP के दो कैमरे, 8,500mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और रियर डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि यह पूर्व मॉडल में दिए गए रियर डिस्प्ले से भी एडवांस रियर डिस्प्ले से लैस होकर आया है। आइए, आगे Xiaomi 18 Pro Max की कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 2624×1208 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन में TCL M11 मटेरियल, Super Pixel 2.0 और Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन दिया गया है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है। जबकि HBM ब्राइटनेस 2,100 निट्स है। स्क्रीन के चारों तरफ 0.99mm के बेजल्स मौजूद हैं।

xiaomi-18-pro-max-launched-china

Xiaomi 18 Pro Max फोन में Smart Privacy Screen 2.0 फीचर भी मिलता है। जिसके जरिए एक टैप में स्क्रीन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके अलावा फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi 18 Pro Max की खासियत इसका 2.86 इंच का सेकेंडरी OLED रियर डिस्प्ले है। इसमें 976×596 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है।

रियर डिस्प्ले पर AI से जनरेट किए गए ऐप कार्ड्स, कस्टम इमेज और फोटो वॉलपेपर का उपयोग किया जा सकता है। इससे यूजर्स फोन के बैक पैनल पर जानकारी और विजुअल्स देख सकते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 Pro Max में नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। प्रोसेसर में 5.0GHz तक की स्पीड वाले दो प्राइम कोर और 4.0GHz तक की स्पीड वाले छह परफॉरमेंस कोर हैं। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU दिया गया है। जिसमें 18MB डेडिकेटेड मेमोरी मिलेगी।

स्टोरेज के मामले में Xiaomi 18 Pro Max फोन में LPDDR5X 9600Mbps RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 5,513mm² रिंग-शेप्ड कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम दिया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 आधारित Surge OS 4 पर काम करता है। इसमें Super AI 2.0 फीचर्स भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में Leica के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 200MP SmartSens SCC90XS सेंसर है। इसमें Light Hunter 960L, 1/1.28 इंच सेंसर साइज, f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस कैमरे में 16.2EV डायनेमिक रेंज मिलती है।

इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें Samsung S5KHP5 सेंसर, 1/1.56 इंच सेंसर साइज, f/2.4 अपर्चर और OIS सपोर्ट मिलता है। यह कैमरा 3.2x ऑप्टिकल जूम और 12cm टेलीफोटो मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट करता है। यही नहीं Xiaomi 18 Pro Max में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। जिसमें OmniVision OV51D सेंसर और f/2.2 अपर्चर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कैमरा फीचर्स में Original Color इमेज स्टाइल, कस्टमाइज करने वाले लर पैलेट, Legendary Moments इमेजिंग और OpenGate वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल हैं।

Xiaomi 18 Pro Max में पावर बैकअप के लिए 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 32 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट और 946Wh/L एनर्जी डेंसिटी का उपयोग किया है। जबकि चार्जिंग के लिए फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 22.5W वायर्ड और 20W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। फोन में Surge P4 और G2 चिप्स मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 18 Pro Max में USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, Wi-Fi 7 और UWB का सपोर्ट दिया गया है। इसमें IR ब्लास्टर, X-axis लीनियर मोटर, चार माइक्रोफोन और अलग AI फिजिकल बटन भी मिलता है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है। ऑडियो के लिए स्टीरियो थ्री-स्पीकर सेटअप मौजूद है।

Xiaomi 18 Pro Max की कीमत

Xiaomi 18 Pro Max को चीन में पांच स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कलर्स के मामले में Black, White, Ice Peach Pink, Starry Blue और Red Transparent ऑप्शंस मिलेंगे।

वैरियंटचीन की कीमतभारतीय कीमत अनुमानित
12GB + 256GB6,999 युआन1,00,200 रुपये
12GB + 512GB7,999 युआन1,14,300 रुपये
16GB + 512GB8,999 युआन1,28,600 रुपये
16GB + 1TB9,999 युआन1,43,100 रुपये
16GB + 1TB Satellite Version10,999 युआन1,57,200 रुपये



Xiaomi 18 Pro Max Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here