
हुआवई ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘मेट 90 सीरीज’ को टेक मेंच पर पेश कर दिया है। इस सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए हैं Huawei Mate 90, Mate 90 Pro और Mate 90 Pro Max शामिल हैं। हुआवई मेट 90 प्रो की डिटेल्स यहां क्लिक कर और मेट 90 प्रो मैक्स की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं सीरीज के बेस मॉडल Huawei Mate 90 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की सारी जानकारी आगे दी गई है।
Huawei Mate 90 की स्पेसिफिकेशन्स
हुआवई मेट 90 5जी फोन को 2832 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LTPO OLED स्क्रीन है जिसपर 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं फोन डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर्स, 1440Hz PWM डिमिंग, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2200nits हाई ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

Huawei Mate 90 5G फोन को कंपनी के ही Kirin 9030 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.75गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह हुआवई फोन HarmonyOS 7.0 पर काम करता है। ब्रांड के मुताबिक हारमोनीओएस 7.0 और किरीन 9030 मिलकर फोन की ओवरऑल परफॉर्मेंस को पिछली जनरेशन की तुलना में 27% तक बेहतर कर सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इस हुआवई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो सीरीज के प्रो मॉडल जैसा ही है। इसके बैक पैनल पर f/1.4 से f/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस कैमरा, 4एक्स ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं Huawei Mate 90 के फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ ही 3डी डेप्थ सेंसिंग सेंसर भी लगाया गया है।

Huawei Mate 90 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए बड़ी 6600mAh की बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन को 66W वायर्ड Huawei SuperCharge तकनीक से लैस किया गया है। इसके अलावा यह नया हुआवई 5जी फोन 50W वायरलेस SuperCharge, 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है।
यह मोबाइल IP68 रेटिंग के साथ जहां 6 मीटर तक गहरे पानी में सुरक्षित रह सकता है, वहीं IP69 इसे हाई-टेम्परेचर और हाई-प्रेशर वॉटर स्प्रे रेजिस्टेंट बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए हुआवई मेट 90 5जी फोन Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC औश्र USB Type-C 3.1 Gen 1 जैसे एडवांस फीचर्स सपोर्ट करता है। चीन मे इसे Lattice Green, Lattice Pink, Zero Degree White और Obsidian Black कलर में लाया गया है।

Huawei Mate 90 प्राइस
हुआवई मेट 90 5जी फोन ने तीन मेमोरी वेरिएंट में चीन में एंट्री ली है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 5999 युआन यानी तकरीबन 86,145 रुपये है। वहीं फोन का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 6999 युआन यानी लगभग 1,00,505 रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट को 8499 युआन यानी तकरीबन 1,22,145 रुपये में लॉन्च किया गया है।









