
Samsung अपनी Galaxy F70 सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें Samsung Galaxy F70 5G स्मार्टफोन आ सकता है। क्योंकि डिवाइस Google Play Console Supported Devices List और भारतीय BIS लिस्टिंग पर देखा गया है। फोन का मॉडल नंबर SM-E176E है। हालांकि, अभी कंपनी की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशंस या लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy F70 5G की लिस्टिंग डिटेल्स
Samsung Galaxy F70 5G को Google Play Console सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में SM-E176E मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का कोडनेम a17x दिया गया है।
खास बात यह है कि Samsung Galaxy A17 5G भी इसी a17x कोडनेम के साथ जुड़ा हुआ है। इससे लगता है कि Galaxy F70 5G को कंपनी Galaxy A17 5G के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर लेकर आ सकती है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है।

Samsung Galaxy F70 5G BIS लिस्टिंग
Samsung Galaxy F70 5G भारतीय BIS साइट पर भी नजर आया है। यहां फोन का मॉडल नंबर SM-E176E/DS दिया गया है। बीआईएस प्लेटफॉर्म पर फोन के आने से लगता है कि Samsung इसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च कर सकता है।

बता दें कि Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी की Galaxy F70 सीरीज में तीसरे स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी Galaxy F70e 5G लॉन्च कर चुकी है। इसके बाद Galaxy F70 Pro 5G भी बाजार में आ चुका है। वहीं, अब Google Play Console और BIS पर Galaxy F70 5G के आने से सीरीज में एक और मॉडल जुड़ने की उम्मीद बढ़ गई है।
यदि आगामी Galaxy F70 5G फोन Samsung Galaxy A17 5G का रिब्रांड बनकर आता है तो इसमें परफॉरमेंस के लिए Exynos 1330 प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले के मामले में 6.7-इंच Super AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन, 16 मिलियन कलर्स और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप में रियर पर 50MP का मेन सेंसर, 5MP वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर लगाया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 25वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। Samsung फोन के लिए 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दे सकता है।
फिलहाल अपकमिंग Samsung Galaxy F70 5G के बारे में और जानकारी सामने आने का इंतजार करना होगा। उम्मीद है यह मिड रेंज में ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकता है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।








