
iQOO 16 स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी पहले ही इस फ्लैगशिप फोन को टीज कर चुकी है। जबकि इसकी लॉन्च डेट का ऐलान होना बाकी है। इसी बीच टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसकी संभावित लॉन्च डेट शेयर की है। बता दें कि लेटेस्ट iQOO 16 चीन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हो चुका है। आइए, इस फोन के फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
iQOO 16 भारत में कब हो सकता है लॉन्च
टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, iQOO 16 भारत में 15 से 17 दिसंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। फिलहाल यह जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उम्मीद है आने वाले हफ्तों में ऐलान हो सकता है।
From what I’ve heard, iQOO 16 will launch in India around December 15–17, 2026. https://t.co/bP3JBZgpCg
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 28, 2026
बता दें कि पिछले साल iQOO 15 को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया गया था। ऐसे में नया मॉडल इस बार कुछ देर बाद आ सकता है। हालांकि आगे देखना होगा ब्रांड असल में इसे कब लॉन्च करता है और यह लीक डेट कितनी सही साबित होती है।
iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस संभावित
iQOO 16 में 6.85-इंच की Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके मुकाबले पिछले मॉडल iQOO 15 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई थी।
परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की जानकारी है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Q4 गेमिंग चिप दी जा सकती है।
आगामी iQOO 16 में 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके मुकाबले पिछले मॉडल में 7,000mAh की बैटरी है। नया फोन 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO 16 में Android 17 पर आधारित OriginOS 7 मिल सकता है। हालांकि, भारत में आने वाले वैरियंट के सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अगर आप तगड़े अनुभव वाला परफॉरमेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो iQOO 16 का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च डेट आने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।









