Vivo X500 FE लॉन्च से पहले IMDA और SGS पर हुआ लिस्ट, मिल सकती है 6500mAh बैटरी

Join Us icon

Vivo अपनी X500 सीरीज का विस्तार करने की तैयारी में लग रहा है। इसमें पूर्व में लॉन्च हुए बेस और प्रो मॉडल के अलावा Vivo X500 E और Vivo X500 FE भी पेश किए जा सकते हैं। क्योंकि अपकमिंग X500 FE सिंगापुर की IMDA और SGS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इससे फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, दोनों सर्टिफिकेशन में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 FE IMDA और SGS वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Vivo के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2653 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में डिवाइस को 5G मोबाइल फोन बताया गया है। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, WLAN (Wi-Fi), Bluetooth और NFC शामिल हैं।

यही मॉडल नंबर SGS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर भी सामने आया है। यहां फोन को सर्टिफिकेट नंबर FI-71504 के साथ लिस्ट किया गया है। यह सर्टिफिकेट 16 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

SGS लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस एक्सटर्नल पावर एडॉप्टर या अपनी इंटरनल लिथियम-आयन बैटरी से पावर ले सकता है। इसमें 35 डिग्री सेल्सियस का रेटेड एम्बिएंट टेम्परेचर भी दर्ज है। हालांकि, IMDA और SGS दोनों ही लिस्टिंग में फोन के मार्केटिंग नेम की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले GSMA डेटाबेस में मॉडल नंबर V2653 को Vivo X500 FE नाम के साथ जोड़ा गया था। इसलिए लग रहा है कि यह इसी नाम से आ सकता है। इसके अलावा V2654 मॉडल नंबर भी इसी स्मार्टफोन के एक संभावित रीजनल वैरियंट के तौर पर सामने आया था।

Vivo X500 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Vivo X500 FE के स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.31-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं, बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल फोन के कैमरा, चार्जिंग और अन्य फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल ही में Vivo X500 सीरीज की संभावित इंडिया लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने आई थी। बताया गया था था कि फोंस 25 नवंबर को आ सकते हैं। इसमें रेगुलर मॉडल के अलावा कंपनी Vivo X500 E और Vivo X500 FE को भी बाद में पेश कर सकती है। हालांकि, अभी इन स्मार्टफोन के लॉन्च की ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके लिए और डिटेल्स आने का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here