Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7-इंच का 2K डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट, फीचर्स लीक

Join Us icon

Redmi अपनी Turbo सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसे Redmi Turbo 6 Max नाम से लाया जा सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार इस फोन में करीब 7-इंच की 2K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ डिवाइस में बेहद पतले बेजल और बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। आइए, आगे आपको लीक डिटेल्स बताते हैं।

Redmi Turbo 6 Max स्पेसिफिकेशंस लीक 

चीन की माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Redmi के अपकमिंग परफॉरमेंस स्मार्टफोन के डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसे Redmi Turbo 6 Max माना जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन में करीब 7-इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 185Hz का अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट मिलने की बात सामने आई है।

डिस्प्ले में LIPO पैकेजिंग तकनीक का उपयोग किया जा सकता है। जिससे चारों तरफ के बेजल बेहद पतले हो सकते हैं। इनकी मोटाई करीब 1mm रहने का अनुमान है। इसके साथ स्क्रीन में बड़े राउंडेड कॉर्नर, BT.2020 कलर सपोर्ट और हाई ब्राइटनेस मिलने की जानकारी सामने आई है।

बता दें कि LIPO पैकेजिंग एक प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। जिसकी मदद से खासतौर पर नीचे के बेजल को छोटा किया जाता है। इससे स्क्रीन के चारों तरफ बेजल लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं।

डिस्प्ले के अलावा Redmi Turbo 6 Max के दूसरे स्पेसिफिकेशंस भी पहले लीक हो चुके हैं। पूर्व में आई जानकारी के अनुसार, फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 10,000mAh से बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

अन्य रिपोर्ट्स में फोन के मेटल मिडिल फ्रेम, IP68 और IP69 रेटिंग तथा अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की बात सामने आई है। इसके रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, अभी कैमरा सेंसर और चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी नहीं मिली है।

Redmi Turbo 5 Max के फीचर्स

पूर्व में आए Redmi Turbo 5 Max को इस साल चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और 100W वायर्ड चार्जिंग मिलती है।

आगामी Redmi Turbo 6 Max में करीब 7-इंच की 2K डिस्प्ले और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा बैटरी भी 10,000mAh से बड़ी हो सकती है। अगर ये लीक सही साबित होते हैं तो नया मॉडल डिस्प्ले और बैटरी के मामले में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।

redmi turbo 5 max

आखिर में बताते चलें कि अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max को चीन में अगले साल जनवरी के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले मॉडल की तरह Redmi Turbo 6 Max को ग्लोबल मार्केट में Poco X9 Pro Max नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि असल ऐलान के लिए वेट करना होगा। आगामी डिवाइस के लगातार अपडेट लेने के लिए हमारी वेबसाइट 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here