
गेमिंग स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी RedMagic ने अपना नया फ्लैगशिप फोन RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए RedMagic 12 Pro+ का ग्लोबल वर्जन है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और 8,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए, आगे RedMagic 12 Pro की कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
RedMagic 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस
RedMagic 12 Pro में 6.85-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसे BOE ने तैयार किया है। यह 185Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन के चारों तरफ 0.96mm के बेजल दिए गए हैं। इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। वहीं, टच सैंपलिंग रेट 5,000Hz तक है।

गेमिंग के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ कंपनी का RedCore R5 गेमिंग चिप और G1 डिस्प्ले चिप भी मिलता है। यह Android 17 पर आधारित RedMagic OS 12 पर काम करता है। इसमें Gemini सपोर्ट, PC गेम इम्यूलेशन और X-Gravity गेमिंग सेंटर के जरिए Steam एक्सेस की सुविधा मिलती है।
RedMagic 12 Pro फोन में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। जबकि चीन के मॉडल में 120W चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और बायपास चार्जिंग भी दी गई है।
RedMagic 12 Pro फोन में AquaCore Cooling System 3.0 दिया गया है। इसमें डुअल-लूप लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ RGB लाइटिंग मिलती है। इसका नया माइक्रो-पंप 130kPa तक प्रेशर देता है। जो पिछले पंप से 85 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा 25,500RPM तक की स्पीड वाला कूलिंग फैन, 15 प्रतिशत ज्यादा कवरेज वाला वेपर चैंबर और Liquid Metal 4.0 भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए RedMagic 12 Pro फोन के रियर में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें BOE के साथ तैयार किया गया 16MP की नौवीं पीढ़ी का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
RedMagic 12 Pro फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 और IP69 रेटिंग, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर, X-axis लीनियर मोटर, IR ब्लास्टर, NFC, Wi-Fi 7 और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट मिलता है। इसके कूलिंग फैन ओपनिंग को अलग से IPX8 रेटिंग मिली है।

RedMagic 12 Pro की कीमत
RedMagic 12 Pro को ग्लोबल मार्केट में तीन स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन Nightfreeze (ट्रांसपेरेंट ब्लैक) और Subzero (ट्रांसपेरेंट सिल्वर) कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। आप कीमत नीचे देख सकते हैं।
- 12GB रैम + 256GB स्टोरेज: 949 डॉलर (करीब 89,700 रुपये)
- 16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 1,049 डॉलर (करीब 99,000 रुपये)
- 16GB रैम + 1TB स्टोरेज: 1,199 डॉलर (करीब 1.13 लाख रुपये)









