
जब से वीवो ने बताया है कि वह भारत में अपनी नई एक्स500 सीरीज लाने जा रही है, तब से ही मोबाइल यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ब्रांड की ओर ऑफिशियल कर दिया गया है कि एक्स500 सीरीज 26 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगी। इस सीरीज के तहत तीन मोबाइल फोन vivo X500, X500 Pro और vivo X500 Pro Max पेश होंगे।
vivo X500 series इंडिया लॉन्च डेट
वीवो ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया है कि 26 नंवबर को वीवो एक्स500 सीरीज इंडिया में लॉन्च होगी। इस दिन कंपनी एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट 26 नवंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
The wait has led to something extraordinary.
And the moment is almost here.
A new world of possibilities awaits.The #vivoX500Series launches on 26 November 2026.
#vivoIndia #BornToCreate https://t.co/6XCYgY6S96
— vivo India (@Vivo_India) November 12, 2026
vivo X500 series प्राइस (लीक)
अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन बीते दिनों एक्स500 सीरीज के सभी स्मार्टफोन मॉडल की कीमत इंटरनेट पर लीक हुई थी। टिपस्टर संजू चौधरी ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 12GB RAM + 256GB Storage के साथ सीरीज का बेस मॉडल vivo X500 मार्केट में 1,19,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। वहीं इसी मेमोरी के साथ vivo X500 Pro को 1,49,999 रुपये में लाया जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो इंडिया में vivo X500 Pro Max का स्टार्टिंग प्राइस 1,59,999 रुपये हो सकता है।

vivo X500 series स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)
वीवो एक्स500 सीरीज ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है और ग्लोबल मॉडल वाली स्पेसिफिकेशन्स ही इंडियन मॉडल्स में मिल सकती है। यानी सीरीज के बेस मॉडल vivo X500 को भारत में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इसी तरह vivo X500 Pro और X500 Pro Max को MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। बेस मॉडल में LPDDR5X RAM और प्रो मॉडल्स में LPDDR5X Ultra RAM मिल सकती है।
वीवो एक्स500 को 6.59 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं वीवो एक्स500 प्रो में 6.36 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसी तरह वीवो एक्स500 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन को BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।

ग्लोबल मार्केट में फोटोग्राफी के लिए vivo X500 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर, 64MP 3x Telephoto Sony LYT610 सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया गया है। X500 Pro में 50MP मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64MP 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया। वहीं vivo X500 Pro Max में 50MP Sony LYT910 मेन सेंसर के साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगा है। यही चीजें इंडियन मॉडल में मिल सकती है।
पावर बैकअप के लिए vivo X500 Pro Max 5G फोन ग्लोबल मार्केट में 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं vivo X500 Pro में 6510mAh बैटरी और vivo X500 5G फोन में 7500mAh बैटरी दी गई है। यही बैटरी कैपेसिटी इंडियन मॉडल्स में मिल सकती है। बहरहाल वीवो एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 26 नवंबर का इंतजार करना होगा।









