Xiaomi 18 Pro Max स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च, इसमें है 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर

Join Us icon
Xiaomi 18 Pro Max (Global)

शाओमी 18 प्रो सीरीज को सितंबर महीने में चीन में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने इसे ग्लोबली पेश कर दिया है। ब्रांड की ओर से Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को फ्रांस में लॉन्च कर दिया गया है। ये दोनों फोन 200MP कैमरा सपोर्ट करते हैं। फिलहाल शाओमी 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स इंडिया लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है लेकिन आप सीरीज के सबसे बड़े मॉडल यानी शाओमी 18 प्रो मैक्स की ग्लोबल कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro Max प्राइस (फ्रांस)

शाओमी 18 प्रो मैक्स को फ्रांस में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 1599 यूरो यानी इंडियन करंसी अनुसार 1.64 लाख रुपये के करीब है। वहीं 12GB RAM + 512GB Storage वाले टॉप वेरिएंट को 1799 यूरो (तकरीबन 1.85 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। फ्रांस मार्केट में शाओमी 18 प्रो मैक्स को Velvet Red, Cosmic Blue, Black और White कलर में बेचा जाएगा। फिलहाल इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं है।

Xiaomi 18 Pro Max (Global)

Xiaomi 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स (फ्रांस)

शाओमी 18 प्रो मैक्स को 2624 × 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की 1.5K ​डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह M11 मटेरियल पर बनी LTPO OLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए Xiaomi Shield Glass 3.0 की लेयर दी गई है।

Xiaomi 18 Pro Max के बैक पैनल पर भी छोटी सी सेकेंडरी स्क्रीन लगाई गई है जो रियर कैमरा सेटअप के साथ है। यह भी M11 मटेरियल पर बनी 976 x 596 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 2.9-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इस सेकेंडरी स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला Glass Victus 2 मौजूद है। इस रियर डिस्प्ले पर ऐप कार्ड्स, कस्टम इमेज और फोटो वॉलपेपर लगाए जा सकते हैं।

Xiaomi 18 Pro Max

शाओमी 18 प्रो मैक्स 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यह 2नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.74गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 5.01गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस व गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 5,513mm स्क्वायर रिंग-शेप्ड कोल्ड पंप कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM से लैस है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करता है।

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro Max ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें सभी Leica लेंस है। इस फोन में एफ/1.67 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन Light Hunter 960L सेंसर दिया गया है जो 200 मेगापिक्सल 5X periscope telephoto सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाले 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी 18 प्रो मैक्स एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक कैमरा से 8K video और फ्रंट कैमरा से 4K video recording की जा सकती है।

Xiaomi 18 Pro Max (Global)

शाओमी 18 प्रो मैक्स बड़ी बैटरी वाला फोन है। पावर बैकअप के लिए इसे फ्रांस के जरिये 7050mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह शाओमी 5जी फोन वायर्ड और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। फ्रांस में Xiaomi 18 Pro Max को एंड्रॉयड 17 आधारित Xiaomi HyperOS 4 पर लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here