
Xiaomi की नंबर सीरीज के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। यह Xiaomi 18 नाम से आ सकता है। बता दें कि नंबर लाइनअप फिलहाल प्रो मॉडल्स पहले ही चीन और कुछ ग्लोबल मार्केट में आ चुके हैं। इसी बीच स्टैंडर्ड Xiaomi 18 की पहली रियल-लाइफ तस्वीर सामने आई हैं। जो इन Xiaomi के CEO Lei Jun के हाथ में दिखी है। आइए, आगे फोन के बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 18 की पहली झलक आई सामने
माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर यूजर Referline ने 17 नवंबर को 2026 APEC CEO Summit की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें Xiaomi के CEO Lei Jun एक वाइट स्मार्टफोन के साथ देखे गए हैं। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग Xiaomi 18 हो सकता है। फोन के बैक पैनल पर सफेद फिनिश और ब्लैक कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है।

संभावित Xiaomi 18 फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जो पूरी तरह ब्लैक कलर में दिखाई देता है। हालांकि, सामने आई तस्वीरों के आधार पर फोन की पहचान आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है। तस्वीर का एक क्लोज-अप वर्जन भी सामने आया है। जिसे AI की मदद से बेहतर किया गया है। यह कोई अलग आधिकारिक तस्वीर या कंपनी का रेंडर नहीं है।
Xiaomi 18 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब तक आए लीक्स के मुताबिक, आगामी Xiaomi 18 में 6.4 इंच का फ्लैट 1.5K M11 डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी प्रोसेसर या डिस्प्ले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 1/1.28-इंच सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो Xiaomi 18 में 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। सॉफ्टवेयर के लिए इसमें Android 17 पर आधारित HyperOS 4 मिलने की उम्मीद है।
टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi के एक नए मिड-साइज फ्लैगशिप फोन में 2nm चिपसेट दिया जा सकता है। इसे Xiaomi 18 माना जा रहा है। इसके टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है।
Xiaomi 18 कब हो सकता लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 को दिसंबर 2026 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी Xiaomi 18 Pro सीरीज चीन और ग्लोबल बाजार में आ चुकी है।हालांकि, कंपनी ने अब तक इसके लॉन्च या उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









