
Lava का नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro जल्द ही बाजार में आ सकता है। क्योंकि यह फोन Google Play Console Supported Devices List पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन का नाम और मॉडल नंबर सामने आया है। इससे लगता है कि कंपनी इसके लॉन्च की तैयारी कर रही है। वहीं, इससे पहले भी यह स्मार्टफोन GSMA, BIS और Geekbench डेटाबेस स्पॉट हो चुका है। जहां कुछ संभावित स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली थी। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Lava Smart 4 Pro Google Play Console डिवाइस लिस्टिंग
गूगल प्ले कंसोल की ‘सपोर्टेड डिवाइसेस लिस्ट पर Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन को मॉडल नंबर LAVA LZX422 के साथ देखा गया है। इसका कोडनेम भी LZX422 बताया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले यही मॉडल नंबर GSMA, भारतीय BIS और Geekbench डेटाबेस पर भी सामने आ चुका है। BIS लिस्टिंग से इसके भारतीय बाजार में लॉन्च होने के संकेत मिले थे। वहीं, Geekbench लिस्टिंग में फोन के प्रोसेसर और रैम से जुड़ी जानकारी सामने आई थी।
Lava Smart 4 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
पूर्व में आई Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Lava Smart 4 Pro में Unisoc Tiger T610 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB RAM मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। Google Play Console की मौजूदा लिस्टिंग में केवल फोन का नाम, मॉडल नंबर और कोडनेम सामने आया है। ऐसे में आगे और जानकारी मिलने का वेट करना होगा।
कब लॉन्च हो सकता है Lava Smart 4 Pro
लगातार अलग-अलग सर्टिफिकेशन और डेटाबेस पर आने के बाद Lava Smart 4 Pro का लॉन्च करीब लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।
आने वाले दिनों में फोन के स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। इस डिवाइस का मुकबला Redmi, Realme और Tecno जैसे ब्रांड के सस्ते फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर और डिटेल्स मिलने के बाद ही पता चल पाएगी। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स वेबसाइट पर बने रहें।









