
भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल यानि भारत संचार निगम लिमिटेड ने अधिक कॉलिंग का यूज़ करने वाले ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है। कंपनी की ओर से 39 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो अपनी कीमत और बेनिफिट के चलते रिलायंस जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों को टक्कर दे रहा है।
बीएसएनएल की ओर से पेश किया गया 39 रुपये का प्लान प्रीपेड प्लान है। जैसा कि हमनें उपर ही जिक्र किया यह प्लान अधिक कॉलिंग करने वाले यूसर्ज के लिए है यानि बीएसएनएल ने अपने इस प्लान को वॉयस पैक के रूप में पेश किया है। बेनिफिट की बात करें तो कंपनी सिर्फ 39 में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। ये वॉयस बिना किसी दैनिक लिमिट के मिलेगी और रोमिंग में भी काम करेगीं

गौरतलब है कि ये वॉयस कॉल 10 दिनों की वेलिडिटी के साथ आती है और आॅननेटवर्क व आॅफनेटवर्क दोनों पर फ्री रहती है। वॉयस कॉल के अलावा इस प्लान में 10 दिन के लिए 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे जो नेशनल नेटवर्क पर मुफ्त रहेंगे। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब बीएसएनएल अपने किसी वॉयस प्लान में एसएमएस भी साथ दे रही है।
60 दिनों तक हर दिन 6जीबी डाटा दे रही है कंपनी, कीमत सिर्फ 444 रुपये
इसके अलावा बीएसएनएल 39 रुपये में पीआरबीटी अर्थात् पर्सनलाइज़ रिंग बैक टोन की सुविधा भी दे रही है। यानि इस प्लान को पाने वाले यूजर्स अपनी पसंदानुसार फोन नंबर पर कोई भी रिंग टोन बिल्कुल मुफ्त में लगा सकते हैं। कंपनी की ओर से यह प्लान पूरे देश में जारी कर दिया गया है जो दिल्ली और मुंबई सर्किल में उपलब्ध नहीं होगा।





















