
अभी कुछ दिन पहले ही एक लीक सामने आया था, जिसके बाद पता लगा था कि लेनोवो और मोटोरोला मिलकर मोटो एक्स 2017 और मोटो सी निकालने की तैयारी में हैं। वहीं अब एक ताजा खबर के अनुसार मोटो की फ्लैगशिप के तहत मोटोरोला का पहला एंडरॉयड 7 नुगट आधारित फोन जल्द ही सामने आ सकता है। संयुक्त राष्ट्र के फेडरल कम्यूनिकेशन कमिशन की वेबसाईट पर मोटो सेडरिक नाम ने इस फोन को पेश किया है।
एफएफसी पर लिस्टिड मोटो सेडरिक कपंनी का पहला ऐसा फोन होगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 7.0 नुगट पर रन करेगा। स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स में जहां आए दिन नए-नए अपडेट होते है वहां मोटोरोला का यह अपग्रेडिड वर्जन मोबाईल जगत में कंपनी को नई पहचान दिला पाएगा।

एफएफसी के वेबपेज पर मोटो सेडरिक को एक्सटी1670, एक्सटी1671, एक्सटी1675 और एक्सटी1676 मॉडल नंबर के साथ अपडेट किया गया है। मॉडल नंबर को देखते हुए इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता की यह फोन एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो मोटो सेडरिक सिंगल सिम और डुअल सिम के अलग-अलग वेरिएंट में आ सकता है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 या 32 जीबी मैमोरी हो सकती है। फोन की स्क्रीन पिछले साल लॉन्च हुए मोटो जी जितनी ही यानि 5 इंंच की हो सकती है।
13 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटो एम, जानें इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
एंडरॉयड 7 नुगट पर आधारित एलटीई सपोर्टिड इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फिलहाल तो फोन की कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मोटो सेडरिक से यह बात तो साफ हो जाती है कि मोटोरोला आने वाले समय में अपने फोन्स को नुगट पर ही रन करेगी।





















