
आइडिया ने इस महीने ही शुरूआत में ही अपने यूजर्स के लिए 159 रुपये का नया प्लान पेश किया था। यह प्लान 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और हर दिन 1जीबी डाटा देता है। वहीं अब आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक और नया प्लान पेश किया है जो 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान की कीमत 189 रुपये है तथा कंपनी ने इसे वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है।
आइडिया की ओर से पेश किया गया 189 रुपये का प्लान भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी ने इस प्लान को वॉयस प्लान के रूप में पेश किया है। आइडिया का यह नया प्लान 56 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। जैसा कि हमनें बताया यह प्लान खासतौर पर वॉयस कॉलिंग बेनिफिट देता है। आइडिया यूजर्स 189 रुपये के रिचार्ज पर 56 दिन यानि तकरीबन दो महीने तक पूरी तरह से मुफ्त कॉल कर पाएंगे।

आइडिया प्लान में मिलने वाली ये कॉल पूरी तरह से फ्री रहेंगी तथा इनका यूज़ लोकल व एसटीडी नंबर के साथ साथ रोमिंग के दौरान भी मुफ्त रहेगा। आपको बता दें कि ये वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आएगी। आइडिया यूजर एक दिन में अधिकतम 250 मिनटी ही बात कर पाएंगे। इसी तरह एक हफ्ते में अधिकतम 1000 मिनट ही फ्री वॉयस कॉल हो सकेगी। गौरतलब है कि कंपनी इस प्लान में पूरी वेलिडिट के दौरान अधिकतम 1000 नंबरों पर ही बात करने की सुविधा देती है।
इंटरनेट डाटा की बात करें तो आइडिया के 189 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 2जीबी इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा। इस 2जीबी डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी व 2जी स्पीड पर भी किया जा सकेगा। वहीं 2जीबी डाटा यूज़ हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को टॉकटाईम से दर चुकानी होगा। सिर्फ 189 रुपये में 56 दिन तक फ्री कॉलिंग आइडिया के इस प्लान को अन्यों से खास बनाती है। अपने सर्किल में इस प्लान की उपलब्धता एवं आइडिया के बेस्ट आॅफर जानने के लिए (यहां क्लिक करें)





















