
टेक कंपनी हुआवई अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी वाई सीरीज़ को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कपंनी की इस सीरीज़ का नेक्स्ट स्मार्टफोन वाई7 (2019) होगा, जो आने वाले महीनों में बाजार में दस्तक देगा। हुआवई की ओर से वाई7 (2019) पर कोई घोषणा करने से पहले ही एक लीक में इस फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है। हुआवई वाई7 (2019) न सिर्फ लुक और डिजाईन में शानदार है बल्कि साथ ही कम कीमत पर यूजर्स को बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स भी प्रदान करेगा।
हुआवई वाई7 (2019) से जुड़ा यह लीक प्रसिद्ध टिप्सटर रोनाल्ड क्वांड द्वारा शेयर किया गया है। इस लीक में वाई7 (2019) की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। हुआवई का यह आगामी स्मार्टफोन ‘यू’ शेप वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जिसपर हुआवई लिखा है। फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है।

वाई7 (2019) की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन 19.5:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडी+ डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करेगा। लीक में बताया गया है कि यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

लीक के अनुसार हुआवई वाई7 (2019) का एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि फोन के 4जीबी रैम वेरिएंट को कुछ बाजारों में हुआवई वाई7 प्राइम या प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
मोटोरोला मोटो जी7 सीरीज एमडब्लूसी 2019 से पहले ब्राजील में हो सकती है लॉन्च
हुआवई वाई7 (2019) के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार वाई7 (2019) को हुआवई 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च कर सकती है। लीक की मानें तो हुआवई वाई7 (2019) के 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा जहां इसकी कीमत 150 यूरो यानि तकरीबन 12,000 रुपये तक होगी।






















Comments are closed.