जियो-वोडाफोन के बाद एयरटेल भी लाया सालाना प्लान, जानें क्या है नफ़ा नुकसान

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री इन दिनों ऐसे दौर से गुजर रही है कि जहां हर कंपनी खुद को प्रतिद्वंदी कंपनियों से बेहतर साबित करने में लगी है। कोई भी कंपनी कुछ नया प्लान लाती है तो उस प्लान की टक्कर में अन्य कंपनियां और भी बेहतर प्लान पेश कर देती है। पिछले दिनों वोडाफोन और रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए सालाना प्लान पेश किए थे। इन दोनों कंपनियों के बाद अब अपने यूजर्स को आर्कषि​त करने के लिए एयरटेल ने भी नया सालाना प्लान पेश कर दिया है।

जियो बनाएगी देसी शॉपिंग साइट, अमेज़न-फ्लिपकार्ट को मिलेगी टक्कर

एयरटेल की ओर से 1699 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है जो 365 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो एयरटेल अपने यूजर्स को 1699 रुपये में पूरे 1 साल यानि 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दे रही है। ये वॉयस कॉल लोकल व नेशनल दोनों नंबरों पर लागू होगी तथा रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी। कंपनी की ओर इन अनलिमिटेड वॉयस कॉल पर कोई एफयूपी लिमिट भी नहीं दी जा रही है।

girl-school-with-phone

इसी तरह एयरटेल ग्राहक 1699 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों तक हर दिन 100एसएमएस प्राप्त करेंगे जो नेशनल नेटवर्क पर काम करेंगे। इंटरनेट डाटा की बात करें तो एयरटेल इस प्लान में दैनिक वेलिडिटी के साथ 365जीबी डाटा दे रही है। यूजर्स एक दिन में अधिकतम 1जीबी डाटा का यूज़ ही कर पाएंगे। फायदे की बात यह है कि एयरटेल ​द्वारा दिया जा रहा यह इंटरनेट डाटा 4जी नेटर्वक के साथ ही 3जी और 2जी नेटवर्क पर भी काम करेगा।

इंटरनेट पर सोनी, स्टार और ज़ी को पीछे छोड़ेगा दूरदर्शन, देख भाई देख और कई सीरीयल्स ऑनलाइल प्लेटफॉर्म देंगे दस्तक

लगे हाथ आपको बता दें कि जियो की ओर से भी 1699 रुपये का ही सालाना प्लान जारी किया हुआ है। इस प्लान में 365 दिनों तक हर दिन 1.5जीबी इंटरनेट डाटा दिया जाता है। तथा दैनिक लिमिट खत्म होने पर भी इंटरनेट 64केबीपीएस स्पीड के साथ काम करता रहेगा। वहीं दूसरी ओर जियो द्वारा दी जा रही अनलिमिटेड वॉयस कॉल का यूज़ एक दिन में ​अधिकतम 100 मिनट की किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here