इस टेलीकॉम कंपनी ने बंद किए 5 डाटा प्लान, रोज मिलता था 2जीबी डाटा

Join Us icon

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में चल रही डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आज के समय में लगभग सभी कंपनियां नए और पुराने प्लान में बदलाव कर ग्राहकों को लुभाना की कोशिश में लगी हैं। लेकिन, इस बार एक ऐसी कंपनी है जिसने नए प्लान पेश करने की जगह अपने पुराने प्लान को बंद करने का फैसला लिया है।

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) पिछले काफी समय से नए एसटीवी प्रीपेड व पुराने प्लान में बदलाव कर रही है। हाल के दिनों में बीएसएनएल जिस रफ्तार से अपने प्लान्स से में बदलाव कर रही है, जिससे प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी जैसे एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को काफी हद तक टक्कर भी मिल रही है। हालांकि, दूसरी तरफ बीएसएनएल ने अपने कुछ चुनिंदा एसटीवी प्लान को डिसकंटिन्यू करने का फैसला लिया है।

बीएसएनएल के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव, अब मिलेगा पहले से ज्यादा डाटा

टेलीकॉमटॉक की खबर के अनुसार बंद किए गए प्लान की लिस्ट में ज्यादातर वह प्लान शामिल हैं जिनमें यूजर्स को केवल डाटा मिल रहा था। इन सभी प्लान की कीमत 549 रुपये से लेकर 4,498 रुपये तक की है।

बता दें कि 549 रुपए वाला एसटीवी प्लान लिस्ट में पहला प्लान है, जो 2जीबी प्रतिदिन डाटा के साथ आता था और 60 दिनों की वैलिडिटी देता था। इसके बाद 561 रुपए का एसटीवी प्लान है जिसमें प्रतिदिन 1जीबी डाटा और 80 दिनों की वैधता मिल रही थी।

बीएसएनएल ने अपडेट किए दो पोस्टपेड प्लान्स, अब मिलेगा डबल से भी ज्यादा डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

इसके अलावा 2798 रुपए एसटीवी प्लान में प्रतिदिन 1जीबी डाटा मिल रहा था। वहीं, 3,998 रुपये और 4,498 रुपये के एसटीवी प्लान में क्रमश: 1.5जीबी और 2जीबी प्रतिदिन डाटा मिल रहा था। इनकी वैधता 365 दिनों की थी।

बंद किए गए पांच प्लान में से किसी में भी वॉयस कॉलिंग का लाभ नहीं था, जिससे उम्मीद की जा रही है कि इसलिए इन्हें बंद करने का फैसला लिया गया हो। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यूजर्स अधिक पैसा देकर सालभर के लिए केवल डाटा प्लान नहीं लेना चाहते। बता दें कि बीएसएनएल अपने लॉन्ग टर्म प्लान्स को फिलहाल तमिल नाडु और चेन्नई सर्कल में डिसकंटिन्यू कर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here