
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर जियोनी ने अपना नया फोन एम2017 को लॉन्च कर ही दिया। जियोनी का यह प्रीमियम फोन है जो बेहद ही शानदार डिजाइन और खास फीचर से लैस है। हालांकि फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है जहां जियोनी एम2017 की शुरुआती कीमत 6,999 युआन है। भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 68,400 रुपये से शुरू है।
बेहद कम कीमत में उपलब्ध हुआ लाइफ एफ1
जियोनी एम2017 के खासियतों की बात करें तो यह फुली एन्क्रिपटेड फोन कहा जा रहा है। अर्थात इस फोन से डाटा चोरी करना कोई आम बात नहीं होगी। जैसा की पहले ही हमने पहले ही इस बात जिक्र किया कि इस फोन को 7,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है और लॉन्च के बाद कंपनी ने इससे पर्दा उठा दिया है। जियोनी एम2017 में 3,500 एमएएच की दो बैटरियां लगाई गई हैं जो क्विक चार्जिंग सपोर्टेड हैं। कंपनी के अनुसार यह पावरफुल बैटरी 25.89 घंटे के टॉकटाइम के साथ यूजर्स को 915.42 घंटों का स्टैंडबाय देने में सक्षम है।

जियोनी एम2017 में 2560×1440 पिक्सल रेज्यलूशन वाली 518पीपीआई 5.7 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा है जो 8एक्स ज़ूम तक सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में एक 13-मेगापिक्सल का और दूसरा 12 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8मेगापिक्सल को फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत आई सामने, जानें कितने का मिलेगा यह फोन
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर कार्य करता है साथ ही फोन में आपको अमीगो यूआई 3.5 देखने को मिलेगा। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 6जीबी रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 128जीबी तथा 256जीबी मैमोर के वेरिएंट में उपलब्ध है।

फोन की बॉडी ग्लास और ऐलीगेटर लेदर की बनी है तो आपको प्रीमियम अहसास कराती है। फोन का वज़न 238 ग्राम है। होम पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई जैसे फ़ीचर्स उपलब्ध हैं। चीनी मार्केट में यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जियो की मुफ्त सर्विस पर लग सकता है ग्रहण
टॉप वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी के अनुसार तकरीबन 1,66,000 रुपये बताई जा रही है। एम2017 कंपनी की आॅफिशियल वेबसाईट पर प्री-बुकिंग के लिस्ट तो हो गया है परंतु इस फोन के प्रति लोगों की दिवानगी के चलते इस फोन की बुकिंग पर अभी से ही फुली बुक्ड का बोर्ड टंग गया है। हालांकि यह भारत में कब लॉन्च होगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


















