जियो की मुफ्त सर्विस पर लग सकता है ग्रहण

Join Us icon

खबरों की मानें तो रिलायंस जियो के फ्री सर्विस पर ग्रहण लग सकता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जियो की ​फ्री सर्विस को लेकर कंपनी ने सवाल पूछा है और कहा है कि क्यों न इसे नियमों का उल्लंघन माना जाए। जियो ने सितंबर में अपनी 4जी सेवा शुरू करने के साथ ही वेलकम आॅफर शुरू किया था जिसके तहत कपंनी ने 31 दिसंबर तक सभी अपनी सभी सेवाएं मुफ्त कर दी थी। वहीं इसी माह दिसंबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने मुफ्त सर्विस को तीन महीने तक बढ़ा दिया था। इसके लिए कंपनी ने हैप्पी न्यू ईयर प्लान की घोषणा की थी और कहा था कि जियो के उपभोक्ता 31 मार्च 2017 तक सभी सेवाओं का लाभ मुफ्त में ले सकेंगे।

ट्राई के नियमानुसार प्रचार या प्रसार से जुड़ी किसी भी प्लान की अवधी 90 ​दिनों से ज्यादा नहीं हो सकती। जबकि जियो ने पहले 90 दिनों का वेलकम आॅफर दिया यह आॅफर 3 दिसंबर को खत्म हो रहा था इससे पहले कंपनी ने हैप्पी न्यू आॅफर की घोषणा कर दी है। हैप्पी न्यू ईयर प्लान 3 मार्च 2017 को खत्म होगा और इसके तहत मार्च 2017 तक सभी सेवाएं मुफ्त ली जा सकेंगी। ऐसे में प्राधिकरण द्वारा सवाल किया गया है कि मुफ्त वॉयस और डाटा प्लान के विस्तार को क्यों न मौजूदा नियमों का उल्लंघन माना जाए।

3जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ एफ1एस

मिंट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस बाबत ट्राई द्वारा मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस जियो को एक लेटर भेजकर जवाब मांगा गया है। जियो ने 3 दिसंबर से हैप्पी न्यू ईयर आॅफर की घोषणा की थी जबकि ट्राई द्वारा 20 दिसंबर को लिखित में जवाब मांगा गया है। हालांकि अब तक इस बारे में जियो द्वारा कोई भी बयान नहीं आया है।

मार्च तक जियो के होंगे 100 मिलियन उपभोक्ता

​जियो ने अधिकारिक रूप से 5 सितंबर से भारत में अपनी सेवाएं शुरू की हैं। वहीं कंपनी ने हाल में जानकारी दी थी कि मात्र 83 दिनों में 50 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता आधार को पार कर विश्व की सबसे तेजी से उपभोक्ता जोड़ने वाली कंपनी बन गई है। वहीं 18 दिसंबर तक कंपनी 63 मिलियन अर्थात 6.3 करोड़ उपभोक्ता जोड़ चुकी है।

हालांकि इससे पहले एयरटेल भी रिलांयस जियो के हैप्पी न्यू आॅफर पर सवाल उठा चुकी है और कपंनी ने टीडीएसएटी (टेलीकॉम डिसप्यूट ट्रिब्यूनल) में शिकायत भी कर चुका है। कंपनी ने कहा कि जियो द्वारा प्रोमोशनल आॅफर को 90 दिनों से ज्यादा चलाया जा रहा है जो स्पेक्ट्रम नियमों का उल्लंघन है। इसके लिए कंपनी ने 25 पेज की पेटिशन भी फाइल की थी। इसके साथ ही एयरटेल ने टीडीएसएटी को यह भी कहा कि ट्राई को निर्देश करे की वह जियो को 3 दिसंबर के बाद फ्री सर्विस देने से रोके।