गेमिंग लवर्स के लिए खास होगा Redmi का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या होंगे फीचर्स

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह रेडमी सीरीज के अंदर जल्द ही स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि यह रेडमी का पहला फ्लैगशिप हैंडसेट भी हो सकता है। कंपनी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग भी अगले स्मार्टफोन्स के लीक्स काफी समय से शेयर कर रहे हैं।

वहीं, अब मिली जानकारी के अनुसार रेडमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को गेमिंग के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। इस फोन में गेमिंग का एक्सपीरियंस यूजर्स को काफी अलग अहसास देगा। कंपनी के जीएम वीबिंग ने एक बार फिर चीन की सोशल साइट वीबो पर जानकारी शेयर की है। इस बार उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े पॉइंट्स का जिक्र किया है, जिससे यूजर्स को परेशान होती है। इसे भी पढ़ें: Redmi के फ्लैगशिप हैंडसेट में होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पावरफुल बैटरी

Redmi K20 Pro snapdragon 855 48mp triple rear pop up selfie camera

इससे माना जा रहा है कि कंपनी अपने अगले डिवाइस को गेमिंग सेंट्रिक यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। वहीं, कुछ समय पहले ही टिप्स्टर ईशान अग्रवाल इस बात का दावा है किया था कि कंपनी किसी एक नहीं, बल्कि दो स्मार्टफोन पेश कर सकती है। वहीं, दोनों डिवाइस की कुछ डीटेल्स की जानकारी भी शेयर की गई थी। इसे भी पढ़ें: Redmi K20 Pro का खुलासा! 48-एमपी​ ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन्स में स्क्रीन का रिफ्रेश रेट भी ज्यादा होगा। वहीं, फोन में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा दूसरी रिपोर्ट की माने तो कंपनी दो फोन में से एक स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि लॉन्च होने वाले फोन्स में से एक फोन फ्लैगशिप कैटगरी का होगा तो वहीं, दूसरा फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट के साइज़ से साफ है कि रेडमी के इस डिवाइस में फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) रिजोल्यूशन वाली स्क्रीन होगी। अब तक सामने आई लीक के अनुसार रेडमी प्लैगशिप फोन में 6.39-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले होगा। इसके साथ ही हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।

रेडमी फ्लैगशिप फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा हाल ही में आई एक रिपोर्ट से इस फोन में एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 होने की जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि इस फोन को Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here