Skullcandy Indy रिव्यू: कम कीमत और फंकी डिजाइन है इसकी खासियत

Join Us icon

वायरलेस ईयरफोन्स की मदद से आज म्यूजिक सुनने का अंदाज काफी बदल गया है। मोबाइल फोन यूजर्स वायरलेस ईयरफोन्स की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, मार्केट में कंपनियां भी इसी ओर ध्यान दे रही हैं। वायरलेस ईयरफोन को अपनाने की खास वजह स्टाइल स्टेटमेंट भी कहा जा सकता है। ट्रेंडी डिजाइन और अच्छी क्वालिटी वाले ब्लूटूथ ईयरफोन की मार्केट में भरमार है। वहीं, अब कंपनियां ब्लूटूथ ईयरफोन के अलावा ट्रूली वायरलेस पर अपना फोकस बढ़ा रही हैँ। इसी को देखते हुए सैमसंग एप्पल, स्कलकैंडी और जेबीएल जैसी कंपनियों ने अपने ट्रूली वायरलेस ईयरफोन्स को पेश किया है।

वहीं, पिछले हफ्ते Skullcandy ने अपने ट्रूली वायरलेस ईयरफोन Indy को पेश किया था। यह देखने में कुछ हद तक Apple Airpod की तरह ही है। लेकिन, कीमत के मामले में उससे कम है। हमें Indy को रिव्यू करना का मौका मिला और हमने यह जानने की कोशिश कि क्या यह कम कीमत में होने के बाद भी Apple Airpod और Samsung Buds को टक्कर दे पाएंगे। इसे भी पढ़ें: स्कलकैंडी रिफ हेडफोन रिव्यू: फीचर और परफॉर्मेंस के मामले शानदार है यह वायरलेस हेडफोन

अगर बात करें स्कलकैंडी की तो यह कंपनी कई दशक से हेडफोन बना रही है। कंपनी वायर और वायरलेस हेडफोन के साथ ही ईयरफोन भी बनाती है। स्कलकैंडी के प्रोडक्ट युवाओं को काफी पसंद आते हैं और इसका कारण कंपनी के ट्रेंडी डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स हैं।

डिजाइन व बिल्ड क्वालिटी

अगर इसके डिजाइन की बात करें तो यह दिखने काफी हद तक Apple Airpod की तरह ही है। वहीं, इसका केस भी देखने में Apple Airpod की तरह है। हालांकि, इसकी साइज थोड़ा बड़ा है। लेकिन, अगर आप इसे अपनी पॉकेट में रखते हैं तो यह आसानी से फिट हो जाएगा। केस में तीन एलईडी लाइट इंडिकेटर हैं, जो चार्जिंग के बारे मे जानकारी देते हैं। वहीं, इस केस के टॉप पर कंपनी का नाम और लोगो दिया गया है। वहीं, चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट है।

वहीं, अब बात करते हैं ईरबड्स की जो कि दिखने में AirPods की तरह ही है, जिसमें डिजाइन को और बेहतर किया गया है। इसमें रिमूवेबल स्टेबिलिटी जैल मिलता है जो कानों में इसकी ग्रिप को अच्छी बनाता है। यह ग्रिप एक्सरसाइज के दौरान भी अच्छी बनी रहती है।
indy-3
इसके अलावा इसके दोनों एयरपॉड में कंपनी का लोगो लगा हुआ जो कि टच सेंसिटिव का काम करता है। इसी प्रकार का टच सैमसंग बड्स में हमने देखा था। अगर बात करें कम्फर्ट की तो यह कान में अच्छे से फिट हो जाते हैं, जिससे यह बिल्कुल भी अनकम्फर्टेबल नहीं लगते। इसे आप ट्रेवल करते वक्त भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईयरबड्स के ऊपर मौजूद कंपनी का लोगो टचपैड की तरह काम करता है। इसे टैप कर के आप कई काम कर सकते हैं। एक सिंगल टैप से सांग को प्ले या पॉज किया जा सकता है। डबल टैप से अगला सॉन्ग प्ले किया जा सकता है या कॉल रिसीव/एन्ड किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Skullcandy Push की बैट्री लाइफ और साउंड क्वालिटी है इसका प्लस प्वाइंट

परफॉर्मेंस और साउंड क्वालिटी

इसे लम्बे समय तक पहन कर रखने पर भी आपके कानों को कोई परेशानी महसूस नहीं होगी। मेरे डेली के ट्रेवल में मैंने दिल्ली मेट्रो में इनका लगभग दो हफ्ते से ज्यादा इस्तेमाल किया, जिसमें इनकी साउंड क्वालिटी और कंफर्टेबिलिटी काफी अच्छी थी। फिटिंग के अलावा इसका लाइटवेट होना भी इसकी खासियत है। आप रनिंग के दौरान इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, इसे अच्छे से ट्विस्ट कर अपने कान में फिट करना होगा। रनिंग के दौरान अगर आपको पसीना आता है तो परेशाना होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी का दावा है कि यह वॉटर, स्वैट और डर्ट रेसिस्टेंट है।

साउंड क्वालिटी की बात करें तो हमने इसे अलग-अलग म्यूजिक ऐप्स के साथ अटैच कर इसमें गाने चला कर देखे। मिड, वोकल, बेस के मामले में यह अच्छी साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। हालांकि, यूट्यूब पर अगर आप गाने सुनते हैं तो आपको इसकी साउंड क्वालिटी थोड़ी गड़बड़ लग सकती है।

वहीं, इसमें दी गई नॉयस कैंसलेशन के कारण आप म्यूजिक के दौरान बाहर की आवाज नहीं सुन पाएंगे जो कि अच्छी बात है। हालांकि, वॉल्यूम कम होने पर थोड़ा बहुत शोर आपके कानों तक आ सकता है। इसके अलावा इसे आसानी से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, बैट्री की बात करें तो केस में 12 घंटे की बैट्री लाइफ मिलती है। वहीं, ईयरबड्स में लगभग 2 घंटे की बैट्री लाइफ मिलती है। इसका मतलब आपके ऑफिस से घर के ट्रेवल के दौरान यह आपको निराश नहीं करेगा।


खरीदें या नहीं

अगर आप एक ट्रूली वायरलैस ईयरबड की तलाश में हैं और आपका बजट 8 हजार रुपये के आस-पास है तो इसे बिना सोचे खरीदा जा सकता है। इसका डिजाइन, लाइटवेट और साउंड क्वालिटी इसे काफी बेहतर बनाती है। कीमत और ट्रेंडी लुक भी इसके पक्ष में जाते हैं। हालांकि, आप अगर ऑप्शन्स की तलाश कर रहे हैं तो आपके सामने सैमसंग गैलेक्सी बड्स और एप्पल एयरपॉड का ऑप्शन रहेगा।

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें इसकी कीमत की तो कंपनी ने इसे 7,499 रुपये में लॉन्च किया था। इस ट्रूली ईयरफोन को आप स्कलकैंडी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन बाजार में खरीदा जा सकता है। यह सिर्फ ब्लैक कलर ऑप्शन में सेल किया जा रहा है। हालांकि, लॉन्च के समय कंपनी की ओर से कहा गया था कि यह जल्द ही दूसरे कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Photo: Raj Rout

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here