जियो को टक्कर देने एयरटेल ने बदला अपना प्लान, अब एक साल तक हर दिन मिलेगा 1.4जीबी डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में चल रही डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सभी टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए लगातार नए प्लान लॉन्च करने के साथ अपने टैरिफ प्लान में बदलाव भी कर रही हैं। इसी को देखते हुए एयरटेल ने अपने प्लान में बदलाव किया है। आइए आगे जानते हैं इस प्लान में हुए बदलाव के बाद क्या लाभ मिल रहे हैं।

अगर बात करें प्लान की तो इसकी कीमत 1,699 रुपए है। इस प्लान में पहले यूजर्स को 1जीबी डाटा दिया जा रहा था। लेकिन, अब बदलाव के बाद यूजर्स को इस प्लान में 1.4जीबी डाटा मिल रहा है। यह कंपनी का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान है। इसका मतलब है कि आप इस प्लान को एक बार रिचार्ज करवाकर पूरे साल भर के लिए टेंशन मुक्त हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर : Airtel बंद कर रहा है 3G सर्विस, बदलेगी टेलीकॉम बाजार की सूरत

इस प्लान में पहले की तरह अनलिमिटे कॉलिंग के साथ डेली 100एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन और विंक म्यूजिक जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ बिल्कुल फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन, जानें कैसे

इसके अलावा आपको इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान के साथ आपको ZEE5, HOOQ कंटेंट का एक्सेस भी मिल रहा है। वहीं, इस प्लान के साथ कंपनी दूसरी कंपनियों के प्लान को टक्कर देने की कोशिश में है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here