लॉन्च हुआ ऑनर का बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन Honor Play 8

Join Us icon

टेक कंपनी Honor ने इस साल की शुरूआत में ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपने स्मार्टफोस की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए Honor Play 8A स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वॉटरड्रॉप नॉच पर बने इस फोन को कंपनी द्वारा लो बजट सेग्मेंट में पेश किया गया था जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब इसी सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए कंपनी की ओर से एक और नया डिवाईस Honor Play 8 लॉन्च कर दिया गया है। Honor Play 8 भी फिलहाल चीनी बाजार में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में सेल के​ लिए उपलब्ध हो सकता है।

लुक व डिजाईन

Honor Play 8 की लुक भी काफी हद तक Honor Play 8A स्मार्टफोन जैसी ही है। यह स्मार्टफोन भी वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के फ्रंट पैनल बेजल लेस डिसप्ले दी गई है तथा स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेंसर के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर कोई भी फिजिकल सेंसर नहीं दिया गया है। वाल्यूम रॉकर और पवार बटन जहां Honor Play 8 के दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं सिम स्लॉट फोन के बाएं पैनल पर मौजूद है। वहीं नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Honor Play 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.71-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक एमटी676 हेलीयो ए22 चिपसेट पर रन करता है।

honor play 8 launch specs price

कंपनी की ओर से इस फोन को 2जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। Honor Play 8 में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Huawei Mate X के पोस्टर आए सामने, लॉन्च होने वाला है कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

Honor Play 8 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग के लिए Honor Play 8 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है ​और यह फोन फेस अनलॉकिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3020एमएएच की बैटरी दी गई है। चीनी बाजार में यह स्मार्टफोन 599 युआन में लॉन्च किया गया है जो कीमत भारतीय करंसी अनुसार 6,000 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here