BSNL ने रिवाइज किया यह प्लान, जियो और वोडाफोन को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने शानदार प्लान लॉन्च कर रही है। वहीं, कंपनी ने हाल ही में अपने नए प्लान Abhinandan-151 प्रीपेड प्लान को पेश किया था। वहीं, अब इस प्लान को रिवाइज कर दिया है।

बता दें कि इस प्लान को कंपनी ने जून में लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के लाभ दिए गए थे। वहीं, अब कंपनी ने प्लान की डाटा लिमिट बढ़ा दिया है। लेकिन, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

अभिनंदन-151 प्रीपेड प्लान में पहले यूजर्स को 24 दिनों की वैधता के साथ तक हर दिन 1जीबी डाटा दिया जाता था। वहीं, अब इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। इसे भी पढ़ें: Jio को टक्कर देने के लिए BSNL लाया दो नए प्रीपेड प्लान, 270 दिन तक मिलेगा हर दिन 1.5GB डाटा

इसके अलावा इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। इसकी खास बात है कि रोमिंग कॉलिंग बेनिफिट मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी काम करेंगे।

इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। लेकिन, प्लान में मिलने वाले फ्री बेनिफिट 24 दिन तक वैध रहेंगे। बीएसएएल का यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के लिए ही मार्केट में उपलब्ध होगा। अगर आपको भी इस प्लान को ऐक्टिवेट कराना है तो इसके लिए PLAN 151 टाइप कर 123 पर मैसेज सेंड करना होगा। इसके बाद आपके लिए यह प्लान उपलब्ध हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया नया लॉन्ग टर्म प्लान, मिलेगी 345 दिनों की वैलिडिटी

कंपनी ने हाल ही में दो प्लान्स को पेश किया था। इसमें सबसे पहले बात करते हैं 1,399 रुपए वाले प्लान की है। इस प्लान में यूजर्स को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 50 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। याद रहे कि यह प्लान 90 दिनों के प्रमोशनल पीरियड के तौर पर पेश किया गया है। ग्राहक इस प्लान का रिचार्ज 25 जुलाई 2019 से करा सकेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च किया 498 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, जियो को मिलेगी कड़ी टक्कर

अब बात करें दूसरे प्लान की तो 1,000 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में भी यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्लान में पूरी वैधता के दौरान 90GB का डाटा दिया जाएगा। 1,399 रुपए वाले प्लान की तरह ही इस प्लान की वैधता भी 270 दिनों की है। वहीं, पूरी वैधता के लिए ग्राहकों को इस प्लान के साथ 750एसएमएस मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here