Xiaomi के फोल्डेबल फोन में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, पेटेंट हुआ फाइल

Join Us icon

इस साल की शुरुआत से ही शाओमी के फोल्डेबल फोन की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, मार्च में कंपनी द्वारा ऑफिशियल तौर पर एक वीडियो में शाओमी के फोल्डेबल फोन की झलक जारी की गई थी, जिससे यह बात पक्की हो गई कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं, अब शाओमी के पहले डिवाइस का पेटेंट फाइल हुआ है।

इस पेटेंट से जानकारी सामने आई है कि फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। यह पेटेंट यूरोपियन यूनियन इंटलेक्चुअल पॉपर्टी आफिस के डाटा में सामने आए है। इस पेटेंट में डिवाइस की कई फोटो अलग अलग एंगल से सामने आई हैं। इसे भी पढ़ें: Xiaomi 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च करेगी 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे और 4,030एमएएच बैटरी वाला Mi A3

तस्वीर के अनुसार फोल्डेबल फोन में सिंगल डिसप्ले होगा जो कि बहार की तरफ मुड़ेगा। वहीं, डिवाइस को मोड़ने के बाद आप इस फोन को सिंगल स्क्रीन फोन की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। मोड़ने के बाद यह फोन कॉम्पैक्ट दिखाई देता है। वहीं, इस पेटेंट में फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।


तस्वीर में आप देख सकते हैं कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकली प्लेस्ड हैं। यह कैमरा फोन के मिडल सेक्शन में है। हालांकि, इस पेटेंट में फोन का फ्रेंट कैमरा दिखाई नहीं दिया है। वहीं, फोन का डिजाइन बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि कंपनी ने ऑफिशियल टीज किया था। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 10 में हो सकता है Zoom लेंस वाला क्वाड कैमरा और पॉप-अप सेल्फी, नया डिजाइन हुआ पेटेंट

शाओमी ने इस पेटेंट को ओरिजनल तौर पर 1 मार्च 2019 को पेश किया था जो कि 25 मार्च को रजिस्टर किया गया था। इसके अलावा कंपनी के इस पेंटेट में लिखा है कि यह 1 मार्च 2024 को खत्म हो जाएगी। इससे उम्मीद की जा रही है कि फो जल्द ही लॉन्च किया था। इस फोन को Xiaomi MIX Flex और Dual Flex के नाम से पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here