
Bharti Airtel ने हाल ही में Reliance Jio द्वारा Jio Fiber पेश किए जाने के बाद अपने ब्राडबैंड प्लान में बदलावा किया था। कंपनी की ओर से 3 ब्राडबैंड प्लान्स पर 1000GB तक इंटरनेट डाटा फ्री दिया जा रहा था। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि Airtel अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स को भी फ्री में एक्स्ट्रा डाटा बेनिफिट दे रही है। Airtel की ओर से अपने यूजर्स को 32GB तक एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।
यह है बेनिफिट
मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि Airtel अपने प्रीपेड कस्टमर्स को मुफ्त में 32GB तक 4G इंटरनेट डाटा दे रही है। कंपनी की ओर से 399 रुपये, 448 रुपये, 499 रुपये, 509 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स पर यह बेनिफिट दिया जा रहा है। इन प्लान्स में 499 रुपये वाले प्लान पर जहां 20GB एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा मिलेगा वहीं अन्य सभी प्लानस पर Airtel की ओर से 32GB अतिरिक्त 4G डाटा बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

ऐसे पाएं लाभ
Airtel की ओर से दिया जाने वाला यह बेनिफिट उन ग्राहकों को प्राप्त होगा जो माय एयरटेल ऐप से प्लान का रिचार्ज करेंगे। जो यूजर Airtel की ऑफिशियल ऐप से 399 रुपये, 448 रुपये, 509 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स का रिचार्ज करेंगे उन्हें कंपनी की ओर से हर दिन 400MB डाटा एक्स्ट्रा दिया जाएगा। इसी तरह 499 रुपये वाले प्लान में Airtel उपभोक्ताओं को हर दिन 250MB अतिरिक्त 4G डाटा मिलेगा। यह डाटा यूजर्स को प्लान की वेलिडिटी तक हर दिन उनके नंबर पर क्रेडिट होगा।
प्लान डिटेल
Airtel 399 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 84GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।
Airtel 448 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1.5GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 123GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।

Airtel 449 plan में कंपनी की ओर हर दिन 2GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 164GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।
Airtel 509 plan में कंपनी की ओर हर दिन 1.4GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 90 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 126GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।
Airtel 558 plan में कंपनी की ओर हर दिन 3GB 4G डाटा दिया जाता है। यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी कि साथ आता है जिसमें कुल 246GB इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है।





















