
Reliance Jio ने अपनी 42वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के मंच से Jio Fiber की घोषणा कर भारतीय ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए नया दौर शुरू कर दिया है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस सर्विस की सिर्फ घोषणा ही की थी, लेकिन इतने भर से ही अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों व ब्रॉडबैंड नेटवर्क प्रोवाइडर्स में हलचल मच गई थी। Jio Fiber का इंतजार देश के लगभग हर ईलाके में किया जा रहा है और इसी हफ्ते आने वाली 5 सितंबर को यह सर्विस भारतीय बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। यदि आप भी Jio Fiber की सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां हमने बताया है कि किस तहत Jio Fiber का कनेक्शन लिया जा सकता है।
Jio Fiber बुकिंग
1. सबसे पहले अपने फोन या कम्प्यूटर में jio.com वेबसाइट खोलें।
2. वेबसाइट के होम पेज पर ही Jio Fiber का प्रोडक्ट पेज दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
3. यहां Jio Fiber कनेक्शन लगाने के लिए आपका एड्रेस पूछा जाएगा, यहां अपना पूरा पता लिखें।
4. एड्रेस भरने के साथ ही Jio ने मैप की सुविधा भी दी है, आप मैप में भी अपनी लोकेशन को मार्क कर सकते हैं।
5. Jio Fiber जिस पते पर लगवाना है यह पता सलेक्ट हो जाने के बाद Confirm बटन दबाएं।

6. कंफर्म होने के बाद कुछ निजी जानकारी पूछी जाएगी। यहां नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें।
7. यहां दी गई नियम व शर्तो को पढ़कर ‘Agree’ पर टिक करें और जेनेरेट ओटीपी बटन दबाएं।
8. आपको द्वारा दर्ज की गई ई-मेल आई और मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे यहां दर्ज करें।
9. Jio Fiber के लिए आपकी रिक्वेस्ट को Reliance Jio द्वारा एक्सेप्ट कर लिया गया है।
10. रजिस्टर होने के बाद Jio की ओर से आपसे और भी एड्रेस व लोगों के बारें में पूछा जाएगा, जो Jio Fiber लगवाना चाहते हैं।
आपको बता दें कि यहां आप अपने ईलाके के जितने ज्यादा लोगों को Jio Fiber के लिए सजेस्ट करेंगे यह उतना ही अच्छा होगा। Jio Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस है जो फाइबर केबल के जरिये आपके घर तक पहुॅंचेगी। एक क्षेत्र से जितने ज्यादा कनेक्शन की रिक्वेस्ट आएगी कंपनी उस ईलाके में उतनी की जल्दी अपनी सर्विस को चालू करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा नजदीकी Jio स्टोर पर जाकर भी आप अपने क्षेत्र के Jio Fiber सर्विस के बारे में पता कर सकते हैं।


















