Reliance Jio ने लगाया जख्म पर मरहम, यूजर्स को फ्री मिलेंगे 30 वॉयस मिनट

Join Us icon

Reliance Jio जब से अ​स्तित्व में आया है तब से ही बाजार की सुर्खियों में छाया रहा है। फ्री सर्विस, बेहद सस्ते प्लान्स और आर्कषक ऑफर्स के चलते Jio ने बेहद तेजी से प्रसिद्धि पाई है। पिछले एक हफ्ते से Jio लगातार टेलीकॉम जगत की खबरों में आ रहा है। लेकिन इस बार की खबरों में ​Jio को शाबासी नहीं बल्कि बुराई मिल रही है। Reliance Jio को मिल रही इस बुराई की वजह है कंपनी द्वारा बढ़ाए गए कॉलिंग चार्ज। अभी तक जहां Jio नंबर की सभी कॉ​ल फ्री होती थी, वहीं अब कंपनी हर एक मिनट के 6 पैसे वसूल रही है। Jio के इस कदम से हर यूजर नाराज नज़र आ रहा है। लेकिन अपने यूजर्स को कुछ तसल्ली देते हुए Jio ने नया ऑफर भी पेश कर दिया है जिसमें कंपनी के हर रिचार्ज पर 30 मिनट मुफ्त दी जा रही है।

30 वॉयस मिनट फ्री

Reliance Jio ने 6 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज घोषित करने के बाद अपने यूजर्स के लिए तोहफा पेश किया है। Jio अपने ऑफर के तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपभोक्ताओं को हर रिचार्ज पर 30 मिनट का टॉकटाईम फ्री में दे रही है। हालांकि Jio यूजर इसे जख्म पर मलहम लगाना कह रहे हैं। इस ऑफर की जानकारी हमें टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में अनुसार ये 30 मिनट सिर्फ एक बार ही मुफ्त में पाई जा सकेगी।

Reliance Jio offering 30 voice minutes free talk time after iuc charges

यह है ऑफर

Jio ऑफर की बात करें तो प्राप्त जानकारी अनुसार 30 मिनट मुफ्त पाने वाले इस ऑफर का लाभ सिर्फ एक बार ही उठाया जा सकेगा। अपनी वॉयस कॉल को पेड करने के साथ ही Reliance Jio ने कुछ प्लान्स भी पेश किए थे जिनमें वॉयस मिनट दी जा रही है। जो भी Jio यूजर इन प्लान्स का रिचार्ज करेगा, उसे प्लान में मौजूद मिनट के साथ ही 30 मिनट अतिरिक्त दी जाएगी। सबसे अहम बात बता दें कि यह ऑफर 16 अक्टूबर तक ही वैध है और इस तारीख से पहले रिचार्ज कराने वाले लोगों को ही 30 मिनट फ्री में मिलेगी।

Reliance Jio द्वारा जारी किए गए प्लान्स :

10 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में कंपनी ने सबसे छोटा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 10 रुपए का पेश किया है। इस टॉप-अप में आपको 124 आईयूसी मिनट्स मिलेंगे। इनका इस्तेमाल किसी भी दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। वहीं, इसमें यूजर्स को 1 जीबी का 4G डाटा भी फ्री मिलेगा।

20 रुपए वाला प्लान

कंपनी ने 20 रुपए का प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की कीमत ज्यादा होने के साथ ही इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स भी ज्यादा है। इस प्लान में आपको 249 आईयूसी मिनट दिए जा रहे हैं। साथ ही आपको 2 जीबी अडिशनल डाटा भी फ्री दिया जाएगा।

Reliance Jio offering 30 voice minutes free talk time after iuc charges

50 रुपये का प्लान

अगर आप दूसरे नेटवर्क ज्यादा कॉल करते हैं तो 50 रुपए वाला रिचार्ज भी इस लिस्ट में शामिल है। 50 रुपए के प्लान में यूजर्स को 656 मिनट मिलते हैं। इसके अलावा प्लान में 5 जीबी अतिरिक्त डाटा भी दिया जाता है।

100 रुपए वाला प्लान

इस लिस्ट में सबसे महंगा आईयूसी टॉप-अप वाउचर 100 रुपए वाला है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1,362 आईयूसी मिनट्स और 10 जीबी 4G डाटा मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here