
Moto G8 Plus को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसे मोटो ने अपनी मिड-रेंज जी सीरीज़ के अंदर पेश किया है।लेटेस्ट स्मार्टफोन है। फोन वाटर रेपलेंट डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 15 वॉट टर्बोपावर के लिए सपोर्ट है। मोटो जी8 प्लस के साथ Moto G8 Play और Moto E6 Play को भी लॉन्च किया है। हालांकि, मोटो जी8 प्लस के ग्लोबल वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन भारत में पेश किए गए वेरिएंट से कुछ अलग है।
Moto G8 Plus की कीमत
अगर बात करें मोटो जी8 प्लस की कीमत की तो कंपनी ने इसे 13,999 रुपए में लॉन्च किया है। फोन कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर में पेश किया गया है। वहीं, मोटो जी सीरीज़ का नया फोन 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
Moto G8 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और नॉच यू आकार का है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। वहीं, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Plus क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एक मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G8 Plus 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Moto G8 Plus डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन के बैक पैनल पर जहां फिजिकल फिंरगप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Moto G8 Plus में 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
Moto G8 Play की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Moto G8 Play की कीमत BRL 1,099 (लगभग 19,420 रुपए) है। इसमें 6.2-इंच HD+ (720 x 1,520) नॉच स्क्रीन दी गई है। डिवाइस में 2GHz ऑक्टा-कोर Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। फोन में 13-मेगापिक्सल f/2.0 मेन सेंसर के साथ दो 2-मेगापिक्सल शूटर 117-डिग्री वाइड एंगल और डेप्थ सेंसिंग के लिए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G8 Play में 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ ही Moto G8 Play में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।



















