
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने आज स्पेन में आयोजित हुए एक इवेंट के दौरान अपने Mi सीरीज के अंदर Mi Note 10 और Note 10 Pro को लॉन्च किया है। इन दोनों फोन्स में 108 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इसके कंपनी ने इवेंट के दौरान अपने Redmi Note 8T को भी लॉन्च किया है। Mi Note 10 हाल ही में लॉन्च हुए Mi CC9 Pro का ग्लोबल वेरिएंट है।
अगर बात करें Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro की तो दोनों फोन में सिर्फ कैमरा लेंस का फर्क है। Mi Note 10 के प्राइमरी 108 मेगापिक्सल में 7पी लेंस है। वहीं, Mi Note 10 Pro के 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा में 8 पी लेंस है।

इसके अलावा Mi Note 10 में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, Mi Note 10 Pro में 8जीबी रैम व 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा दोनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी है। अगर बात करें कीमत की Mi Note 10 की कीमत लगभग 43,227 रुपए और Mi Note 10 Pro लगभग 53,000 रुपए है।
Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह बिल्कुल Mi CC9 Pro की तरह ही हैं। इन दोनों फोन में 6.47-इंच फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है।
इसके अलावा इन दोनों फोन में पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP प्राइमरी शूटर, एक 20MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 12MP कैमरा, 50x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 5MP कैमरा और एक मैक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं फ्रंट में यहां 32MP का कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 30w फास्ट चार्जिंग के साथ 5,260mAh की बैटरी दी गई है।


















