स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हुआ Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy W20 , 19 नवंबर को होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung टेक बाजार में अपना एक और फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी घोषणा कर चुकी है कि आने वाली 19 नवंबर को Samsung चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी और इस ईवेंट के मंच से कंपनी का नया फोल्डेबल फोन Galaxy W20 लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने हालांकि अभी तक Galaxy W20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं बताई है लेकिन लॉन्च से पहले ही यह डिवाईस चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। टेना लिस्टिंग में Samsung Galaxy W20 से जुड़ी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy W20 को टेना पर W2020 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह सैमसंग का दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जो लुक के मामले में कंपनी के मौजूद स्मार्टफोन Galaxy Fold जैसा ही है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर Samsung Galaxy W20 की फोटो के साथ ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। फोटो के सामने आने से जहां फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं इस लिस्टिंग में Galaxy W20 के लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Samsung Galaxy W20 listed on tenaa full specifications revealed launch date 19 november

ऐसा होगा डिजाईन

Samsung Galaxy W20 की लुक की बात करें तो सामने आई फोटो से पता चला है कि इस फोल्डेबल फोन के साईड पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फ्लैश के साथ ही एक अन्य सेंसर भी मौजूद है। इस फोटो में फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी नज़र आया है। टेना के अनुसार Samsung Galaxy W20 का डायमेंशन 160.9 x 117.9 x 6.9एमएम का होगा तथा फोन की कवर डिसप्ले 4.6 इंच की होगी।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy W20 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर इस फोन का फुल डिसप्ले साईज़ 7.3 इंच का बताया गया है। इस फोन में एमोलेड डिसप्ले मौजूद रहेगी। टेना पर गैलेक्सी डब्ल्यू20 एंडरॉयड 9 पाई आधारित वनयूआई पर लिस्ट हुआ है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिए जाने की बात इस लिस्टिंग में सामने आई है। Samsung Galaxy W20 को टेना पर 5जी सपोर्ट वाला फोन बताया गया है।

Samsung Galaxy W20 listed on tenaa full specifications revealed launch date 19 november

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो टेना के मुताबिक Samsung Galaxy W20 के बैक पैनल पर एफ/1.5-एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा जो डुअल पिक्सल एएफ से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए Galaxy W20 में डुअल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Exclusive: नवंबर में लॉन्च होगा Samsung का नया M सीरीज फोन, Galaxy M50 हो सकता है नाम

लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy W20 के डिसप्ले पर मौजूद नॉच में एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy W20 में 4153एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात टेना पर सामने आई है। बहरहाल Samsung Galaxy W20 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 19 नवंबर का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here