18 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग का 6जीबी रैम वाला फोन

Join Us icon

पिछले साल अक्टूबर में सैमसंग ने सी9 प्रो चीन में स्मार्टफोन को पेश किया था। उसी वक्त से कयास लगाए जा रहे थे यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा। वहीं आज यह खबर है कि कंपनी 18 जनवरी को इस फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है। आपको बता दूं कि इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सैमसंग का यह पहला फोन है जिसे 6जीबी रैम के साथ पेश किया गया है।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6-इंच फुल एचडी डिसप्ले है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 64बिट्स वाला 1.98गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह कंपनी का पहला फोन है जिसे 6जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। इसके सा​थ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें टचविज यूआई देखने को मिलेगा जो साधारण एंडरॉयड फोन से इसे अलग बनाते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का ही है।

दोहरा सिम आधारित इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, एलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।