BSNL के इस शानदार प्लान की हुई वापसी, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियो को कांटे की टक्कर दने वाली सरकारी कंपनी BSNL ने अपने पुराने प्रीपेड प्लान को फिर पेश किया है। हालांकि, BSNL के पोर्टफोलियो में प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट पहले से काफी बड़ी है। अब बीएसएनएल ने कुछ समय पहले बंद किए गए अपने एक प्लान को फिर से लॉन्च किया है। यह 1,999 रुपए का प्रीपेड प्लान है, जो एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने 399 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है।

अगर बात करें बीएसएनएल के 1999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को प्रतिदिन 250 मिनट तक की कॉल, रोजाना 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ फ्री PRBT और 365 दिन के लिए SonyLIV सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: जियो ने लॉन्च किए 351 और 199 रुपये वाले दो नए Jio Fiber प्लान, 100Mbps सुपर फास्ट इंटरनेट के साथ जानें क्या मिलेगा फायदा

इस प्लान को एक बार फिर पेश करने के साथ ही बीएसएनएल ने 399 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को अब 80 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 100 एसएमएस के साथ फ्री PRBT जैसे फायदे मिलेंगे।

गौरतलब है कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दूरसंचार विभाग (DoT) के पास भारती एयरटेल के खिलाफ हाल ही में शिकायत दर्ज कराई है। BSNL के अनुसार सुनील मित्तल की फर्म ने उसे धमकी दी है कि अगर BSNL ने टाटा टेलिसर्विसेज और भारती को मर्ज्ड यानी मिली हुई कंपनी नहीं माना तो वह उसके ग्राहकों की कॉल डिसकनेक्ट की जाएगी। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स सिर्फ एक मैसेज भेजकर पा सकते हैं कॉल करने पर कैशबैक, जाने क्या है प्रोसेस

हालांकि, अभी DoT ने भी भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम में टाटा टेलिसर्विसेज के मोबिलिटी बिजनस से हुए मर्जर के रिकॉर्ड को शामिल नहीं किया है। एयरटेल का 30 अक्टूबर का पत्र मिलने के बाद BSNL ने लिखा, ‘DoT से गाइडलाइन की जरूरत है क्योंकि कंपनी और उसके ग्राहकों का हित दांव पर है।’

इस पूरे मामले पर एयरटेल के प्रवक्ता ने बताया ‘DoT को इस विलय की जानकारी दी गई थी।’ प्रवक्ता का कहा है कि बताया, ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी ने भी इस विलय को रिकॉर्ड में शामिल करा है। वहीं कंपनी कॉर्पोरेट गवर्नेंस और कंप्लायंस को मानती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here