
Samsung ने पिछले हफ्ते 4 जनवरी को ग्लोबल मंच पर अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 लाइट को पेश किया था। वहीं, अब Samsung Galaxy S10 Lite को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया पर लिस्ट किया गया है। ऐसे में माना जा सकता है कि इस फोन को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस लिस्टिंग में लॉन्चिंग की डेट और कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
इस डिवाइस को इंडिया में लेटेस्ट प्रोसेसर, दमदार कैमरा और एचडी डिसप्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं। हालांकि, सैमसंग ने अब तक ग्लोबल लेवल पर भी इस फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

लॉन्चिंग के समय से उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत की जानकारी 7-10 जनवरी के बीच लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में की जाएगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही गैलेक्सी एस10 लाइट दो वेरियंट में पेश किया गया था। इसमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। Galaxy S10 Lite को व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। इसलिए हो सकता है कि इंडिया में इस कलर ऑप्शन के साथ यह पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab A4s को मिला FCC सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy S10 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले मिलेगी, जिसका रिजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर सामने आया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जाएगा।इसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A सीरीज़ के 9 स्मार्टफोंस का हुआ पेटेंट, देखें कौन से नए नाम हैं लिस्ट में शामिल
फोटोग्राफी की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


















