
Xiaomi ने साल 2018 में अपने सब-ब्रांड के रूप में Pocophone को पेश किया था। इस ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन Poco F1 लॉन्च हुआ था जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा बेहद पंसद किया गया था। पोको एफ1 उस वक्त के सबसे दमदार चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। पिछले दिनों Pocophone के दो स्मार्टफोन सामने आए हैं जो Poco F2 और Poco X2 नाम के साथ लीक हुए हैं। चर्चा है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में दस्तक देंगे। लेकिन इन दोनों फोंस से पहले पोको फोन को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है कि अब POCO Xiaomi से अलग हो रहा है। यह शाओमी का सब-ब्रांड नहीं रहेगा बल्कि एक इंडिपेंडेंट ब्रांड के रूप में अपने डिवाईस लॉन्च करेगा।
POCO के Xiaomi से अलग हो जाने की जानकारी शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये दी है। मनु जैन के ट्वीट ने जहां यह बताया कि पोको अब भारत में शाओमी से अलग हो गया है वहीं कंपनी ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Xiaomi और POCO के अलग होने की विस्तृत जानकारी दे दी है। बता दें कि शाओमी के सब-ब्रांड के रूप में पोको ने अभी तक सिर्फ एक ही स्मार्टफोन लॉन्च किया है। और अब आगे इस ब्रांड द्वारा जो भी फोन लॉन्च किए जाएंगे वो पोको के होंगे और इस आगामी स्मार्टफोंस में शाओमी की कोई भी भागीदारी नहीं होगी। अब POCO फोंस के लिए अलग कंपनी, अलग सर्विस सेंटर, अलग स्टोर्स और अलग वेबसाइट हो सकती है। याद दिला दें कि Realme भी पहले OPPO के सब-ब्रांड के रूप में आया था जो बाद में इंडिपेंडेंट ब्रांड गया।
POCO X2
पोको एक्स2 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन के नाम के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया है। लिस्टिंग में इस फोन को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है। बेंचमार्किंग साइट पर POCO X2 में चिपसेट की जगह पर ‘phoenixin’ लिखा गया है। यह चिपसेट किस मॉडल नंबर वाला है यह अभी सामने नहीं आ पाया है।
Excited to share: #POCO will now be an independent brand!
What started as a sub-brand within Xiaomi, has grown into its own identity. POCO F1 was an incredibly popular phone. We feel the time is right to let POCO operate on its own.
Join me in wishing @IndiaPOCO all the best.
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 17, 2020
POCO X2 को गीकबेंच पर 8 जीबी की रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो पोको एक्स2 को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में जहां 547 प्वाइंट्स मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 1767 स्कोर प्राप्त हुआ है। गीकबेंच के अलावा POCO X2 की अन्य कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ऐसे में फोन की स्पेसिफिकेशन्स और इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है।
POCO F2
पोको एफ2 की बात करें तो एक टिपस्टर ने अपने ट्वीट में Poco F2 के ट्रेडमार्क एप्लीकेशन डाक्यूमेंट को शेयर किया है। यह ट्रेडमार्क एप्लीकेशन Xiaomi द्वारा भरा गया है जिसमें साफ तौर पर Poco F2 लिखा गया है। शेयर किए गए डाक्यूमेंट्स में एक फाइल जहां अंग्रेजी में है तो दूसरी फाइल चीनी भाषा में है। ट्रेडमार्क में हालांकि पोको एफ2 के लॉन्च डेट या इसकी स्पेसिफिकेशन्स की कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस डाक्यूमेंट के सामने आने से यह जरूर साफ हो गया है कि Xiaomi Pocophone द्वारा Poco F2 को अवश्य लॉन्च किया जाएगा और आने वाले कुछ ही हफ्तों में इस स्मार्टफोन की आधिकारिक जानकारी भी कंपनी द्वारा टीज़ की जा सकती है।

पोकोफोन ग्लोबल हेड Alvin Tse के एक ट्वीट की बात करें तो एलविन ने एक शख्स के ट्वीटर पर रिप्लाई करते हुए Poco F2 के बारे में पोस्ट की थी। ट्वीटर यूजर ने पोको ब्रांड से Poco F1 के सक्सेसर यानि आने वाले वर्ज़न के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में एलविन ने लिखा कि, “You will hear more from POCO in 2020.” यानि आप साल 2020 में POCO के बारे में काफी कुछ सुनेंगे। बता दें कि एलविन कुछ ही देर बाद अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन इस ट्वीट के बाद यह माना जाने लगा था कि Poco F2 नाम के नया फोन शाओमी द्वारा लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल POCO के किसी भी आगामी फोन को लेकर अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।


















