Oppo PCLM50 5G फोन टेना पर हुआ स्पॉट, क्वाड रियर कैमरा से होगा लैस

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो का नया फोन मॉडल नंबर PCLM50 के साथ सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग में डिवाइस की स्पेसिफिकेशन भी सामने आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस डिवाइस को अपनी रेनो सीरीज के अंदर पेश कर सकती है। हालांकि, फोन के नाम का खुलासा लिस्टिंग में नहीं हुआ है।

ओप्पो के इस फोन को मॉडल नंबर PCLM50 के साथ पहले भी 3सी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग में साफ हुआ था कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, अब इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन मॉडल नंबर PCLM50 के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं, Oppo के इस नए डिवाइस में 6.4-इंच डिसप्ले फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन (1800×2400 पिक्सल) के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 8GB रैम के साथ आएगा। वहीं, डिवाइस में दो स्टोरेज ऑप्शन 128GB और 256GB स्टोरेज होगी।

अगर बात करें फोटोग्राफी की तो Oppo PCLM50 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 48-मेगापिक्सल कैमरा, सेकंडरी 8-मेगापिक्सल कैमरा और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। फ्रंट पर वीडिया कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा होगा

इसके अलावा डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 3,935mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं, TENAA साइट के अनुसार फोन को Black, White और Yellow ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ओप्पो के इस नए को कब लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही डिवाइस के नाम और लॉन्च से जुड़ी जानकारी आपसे शेयर करेंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here