
चीन में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वायरस के इस दंश से टेक जगत भी अछूता नहीं नहा है। हर साल फरवरी में आयोजित होने वाली मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेस को भी इस बार रद्द करना पड़ा है। MWC 2020 के कैंसिल हो जाने के तमाम टेक कंपनी व ब्रांड्स को अपने प्रोडक्ट लॉन्च को भी टालना पड़ा है। इस एमडब्ल्यूसी में Realme पहली बार हिस्सा लेने जा रही थी और 24 फरवरी को कपंनी अपना नया 5जी फोन लॉन्च करने वाली थी। लेकिन बार्सिलोना में ईवेंट कैंसिल होने के बावजूद रियलमी इसी तारीख को अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने जानकारी दे दी है कि 24 फरवरी को Realme मैड्रिड में ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से Realme X50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
Realme ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि 24 फरवरी को मैड्रिड में रियलमी का ईवेंट होगा और कंपनी अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से यह भी साफ कर दिया गया है कि इस स्मार्टफोन का नाम Realme X50 Pro होगा। रियलमी की ओर से इस फोन की फोटो के साथ ही कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए जा रहे हैं, जिससे पता चल रहा है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी ब्रांड का हाईएंड डिवाईस होगा और फ्लैगशिप सेग्मेंट में दमदार एंट्री लेगा।

डुअल पंच-होल पर होगा लॉन्च
सबसे पहले फोन की लुक और इसके डिजाईन की बात करें तो कंपनी की ओर से टीज़ की गई फोटो से पता चला है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच होल स्क्रीन के उपरी हिस्से पर बाईं ओर दी गई है। फोटो में फोन को राउंड ऐज़ेज पर बना दिखाया गया है। उम्मीद है कि यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वहीं रियलमी एक्स50 प्रो की फोटो से जानकारी मिली है कि फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद रहेगा जिसके दाईं ओर स्पीकर ग्रिल और बाईं ओर सिम स्लॉट मौजूद रहेगा।
पावरफुल चिपसेट और 5G
Realme X50 Pro के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि इस डिवाईस को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह फोन 5जी मॉडम से लैस है। वहीं कंपनी ने यह जानकारी भी दे दी है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन डुअल मोड 5G सपोर्ट करेगा। रियलमी एक्स50 को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा।

65W SuperDart Charge
रियलमी ने घोषणा कर दी है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 65वॉट सुपरडार्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। यह तकनीक के चलते न सिर्फ बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है बल्कि साथ ही चार्जिंग के दौरान या हैवी गेम खेलने के दौरान भी हीटिंग की समस्य पैदा नहीं होगी। रियलमी एक्स50 प्रो को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है।
Realme X50 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स की बात करें तो Realme X50 Pro 5G में 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जा सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। वहीं लीक के अनुसार रियलमी एक्स50 प्रो स्मार्टफोन 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, टेलीफोटो लेंस और डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा।


















