8जीबी रैम और 4880एमएएच बैटरी वाले OPPO फोन की फोटो आई सामने, पंच होल डिसप्ले और क्वॉड कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

कुछ दिनों पहले OPPO का एक नया स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ था जिसका मॉडल नंबर OPPO PDAM10 था। टेना पर इस फोन के नाम की जानकारी तो नहीं मिली थी लेकिन इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। फोन गत 18 मार्च को टेना पर लिस्ट हुआ था। वहीं अब टेना पर इस लिस्टिंग को अपडेट कर दिया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर OPPO PDAM10 को अपडेट करने के बाद इसकी फोटोज़ भी शेयर की दी गई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन का भी खुलासा हो गया है।

ऐसा होगा डिजाईन

OPPO PDAM10 की लुक और डिजाईन की बात करें तो टेना पर इस फोन को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। यह पंच-होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर पर स्थित है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो चौकोर आकार का है। यह कैमरा सेटअप पैनल के उपरी दाईं ओर फिट है।

OPPO PDAM10 update on tenaa punch hole display design revealed specs 8gm ram

इस रियर कैमरा सेटअप में चार कैमरा लेंस दिए गए हैं जो L-शेप में है। स्क्वायर शेप में ही सेंसर्स के साइड में फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे दाईं ओर OPPO की ब्रांडिंग दी गई है। फोन के बाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर व व सिम स्लॉट दिया गया है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है। फोटो देखने पर प्रतीत होता है कि इस बटन को फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेड किया जा सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स

टेना के अनुसार OPPO PDAM10 को 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन का डायमेंशन 162.0mm × 75.5mm × 8.9mm बताया गया है जब्कि फोन का वज़न 188 ग्राम है। OPPO PDAM10 एंडरॉयड ओएस आधारित फोन है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं फोन में चिपसेट कौन सा होगा यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

OPPO PDAM10 update on tenaa punch hole display design revealed specs 8gm ram

OPPO के इस फोन को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO PDAM10 क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 12 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के सेंसर बताए गए हैं । इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। टेना की मानें तो ओपो का यह फोन 4,880एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा। बहरहाल OPPO PDAM10 का नाम क्या होगा और यह फोन कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here