
टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी समय से नए प्लान्स पेश कर रही हैं। इन प्लान में कंपनियों द्वारा फ्री वॉइस कॉल के साथ ज्यादा से ज्यादा डाटा देने की एक होड़ सी लगी हुई है। वहीं, लॉकडाउन के कारण घर में रह रहे लोग अब पहले से ज्यादा अपने मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन, अगर आप कम डाटा के कारण इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे तो आज हम आपको ऐसे प्लान की जानकारी देंगे जो एक महीने में 100जीबी से भी ज्यादा 4GB डाटा डाटा प्रदान करता है।
ज्यादा डाटा जेने वाली कंपनी जियो नहीं बल्कि वोडाफोन आइडिया है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में अपने तीन नए प्लान के अंदर डबल डाटा की पेशकश की थी और इन्हीं प्लान में से एक 299 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को पूरी 28 के लिए 112GB 4G डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone यूजर्स के अच्छे दिन हुए हवा, जानें ऐसा क्या हुआ
ऐसे मिलेगा 100जीबी से ज्यादा डाटा
इसे कुछ इस तरह समझा जा सकता है। वोडाफो के 299 रुपए वाले प्लान में पहले 2GB डाटा प्रतिदिन दिया जाता था। लेकिन, डबल डाटा ऑफर के अंदर इस प्लान में अब 2GB डाटा प्रतिदिन एक्सट्रा दिया जा रहा है। इस हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को पूरे 28 दिन के लिए 112GB डाटा मिल रहा है। डाटा के अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाए रहे हैं।

इस प्लान में 200जीबी से ज्यादा डाटा
वोडाफोन ने ‘डबल डेटा ऑफर’ के तहत 449 रुपए वाले प्लान में प्रतिदिन 4GB डाटा मिलता है। प्लान की वैधता 56 दिन है तो उस हिसाब से यूजर्स को कुल 224GB डाटा मिलता है। वहीं, 299 रुपए वाले प्लान और इस प्लान फ्री कॉलिंग, हर दिन 100SMS भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इन प्लान में फ्री में वोडाफोन प्ले और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel या Vodafone, देखें कौन दे रहा है हर दिन सबसे ज्यादा डाटा, 1जीबी से लेकर 4जीबी प्रतिदिन
इस प्लान में 300जीबी से ज्यादा डाटा
वहीं, इसमें आखिरी प्लान 699 रुपए का है, जिसमें हर दिन 4GB डाटा मिल रहा है। यह प्लान 84 दिन वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब यूजर्स को कुल है। 336GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी बाकि प्लान की तरह फ्री एसएमएस और जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है।





















