
Vodafone Idea काफी समय से अपने कई प्रीपेड प्लान पर डबल डाटा ऑफर कर रहा है। हालांकि, हाल ही में कंपनी ने अपने दो रिचार्च में दिए जाने वाले एक्स्ट्रा डाटा ऑफर को बंद कर दिया था। इसका मतलब है कि वोडाफोन आइडिया के 599 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जिनमें हर दिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता था, अब यह सुविधा इन दो प्लान पर बंद कर दी गई है। लेकिन, इस प्लान में दिए जाने वाले ऑफर को बंद कर कंपनी ने अपने 98 रुपए वाले प्लान में इस ऑफर को पेश कर दिया है।
Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए 98 रुपए वाले प्रीपेड पैक में 6GB एक्स्ट्रा डाटा ऑफर किया है। वोडाफोन का यह पैक उन यूजर्स के लिए काफी अच्छा रहेगा, जिन्हें डाटा की ज्यादा जरुरत होती है। इतना ही नहीं इस पैक में यूजर्स को वैधता भी मिलती है। आइए आगा आपको इस प्लान की पूरी डिटेल देते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone यूजर्स के अच्छे दिन हुए हवा, जानें ऐसा क्या हुआ

वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट पर 98 रुपये वाला प्लान नए डाटा लाभ को दर्शाया जा रहा है। नए ऑफर के बाद यूजर्स को अब 98 रुपए में 12जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। इससे पहले यूजर्स को सिर्फ 6जीबी डाटा दिया जाता था। हालांकि, यह ऑफर कब तक वैध है इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।
इसके अलावा कंपनी ने अपनी साइट पर जानकारी दी है कि वोडाफोन अपने 98 रुपए वाले प्लान को फिलहाल कुछ ही सर्कल्स में ऑफर कर रही है। इन सर्किल में दिल्ली, मुंबई आंध्र प्रदेश, केरल और यूपी ईस्ट शामिल है। इसके अलावा उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी जल्द ही इसे देश के दूसरे सर्कल्स में भी उपलब्ध करा देगी। इसे भी पढ़ें: Vodafone हर दिन मुफ्त दे रहा 2GB डाटा, जानें कैसे मिलेगा
बता दें कि कि अभी वोडाफोन के 299 रुपये, 499 रुपये और 699 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान भी डबल डाटा ऑफर के साथ आते हैं। यूज़र्स को इन प्लान में हर दिन 4 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, वैधता की बात करें तो वह इन प्लान में अलग-अलग है। जैसा कि 299 रुपए के रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलेगी, 499 रुपए के प्लान की वैधता 56 दिनों की और 699 रुपए के प्लान की वैधता 84 दिनों की है।



















