खूबसूरत लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ आया Oppo Reno 4 Pro, क्या मार्केट में मचाएगा तहलका?

Join Us icon

काफी समय से चर्चा थी कि Oppo अपनी नई Reno 4 सीरीज पर काम कर रही है। वहीं, आज कंपनी ने इस सीरीज के तहत Reno 4 और Reno 4 Pro को बाजार में उतार दिया है। फिलहाल इन फोन्स को चीन की मार्केट में पेश किया गया है। बेसब्री से लॉन्च होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है। लेकिन, फिलहाल इंडिया में इन डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर इवेंट में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस पोस्ट में हम आपको रेनो 4 प्रो की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी देंगे और आप यहां क्लिक कर Reno 4 Pro की सभी जानकारी ले सकते हैं।

रेनो 4 प्रो का डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इसमें सिंगल पंच-होल डिसप्ले दी गई है। फोन के लेफ्ट कॉर्नर पर कटआउट मौजूद है। वहीं, फोन में एक सिम स्लॉट और एक यूएसबी सी पोर्ट के अलावा निचले पैनल में एक्स्टर्नल स्पीकर भी दिए गए हैं। फोन के राइट पैनल में पावर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जो कि वर्टिक शेप में प्लेस है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च होगा 4230एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे वाला OPPO A11k, देखें पूरी डिटेल

screenshot-2020-06-05-at-6-46-13-pm
कीमत

अगर बात करें Reno4 Pro की तो इसके रियर कैमरे में ‘Ultra Steady’ फीचर दिया गया है। वहीं, फोन की कीमत को दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस के 8/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 40,000 रुपए) और 12/256GB वेरिएंट CNY 4,299 (लगभग 45,000 रुपए) है। डिवाइस की सेल 12 जून को होगी। डिवाइस को black, white, green और दो स्पेशल ब्लू व रेड रेनो ग्लो कलर में पेश किया है जो कि फ्रोस्टिड ग्लास डिजाइन के साथ आते हैं।

reno-4-pro-camera
स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 4 प्रो में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर से भी लैस है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। साथ ही फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: 17 जून को इंडिया आ रहे स्टाइलिश डिजाइन वाले Oppo Find X2 और X2 Pro, OnePlus को मिलेगी चुनौती
reno-4-pro-new

कैमरा के मामले में Oppo Reno 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल व 20x हाइब्रिड जूम से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4000एमएएच की बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here