
BSNL काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने 599 रुपए का एक प्लान पेश किया था, जिसमें 5जीबी डाटा प्रति दिन (90 दिनों की वैधात के साथ) दिया जा रहा है। वहीं, अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर कंपनी ने दो सस्ते प्लान पेश किए हैं। इन प्लान को कंपनी ने- Plan Advance 94 और Plan Advance 95 के नाम से लॉन्च किया है। इन दोनों ही प्लान में 3जीबी डाटा के साथ फ्री कॉलिंग के साथ और भी कई ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए आगे आपको 94 रुपए और 95 रुपए वाले नए प्लान के बारे में सभी जानकारी देते हैं।
मिलेंगे ये बेनिफिट
कंपनी के Plan Advance 94 और Plan Advance 95 दोनों प्लान में मिलने वाले डाटा और फ्री कॉलिंग बेनिफिट लगभग एक जैसे हैं। इन प्लान में कुल 3जीबी डेटा के साथ आने वाले इन प्लान में 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग दी जा रही है। कंपनी ने द्वारा दी जा रही फ्री कॉलिंग का लाभ होम और रोमिंग नेटवर्क पर उठाया जा सकता है। हालांकि, इसमें दिल्ली और मुंबई सर्कल भी शामिल हैं। साथ ही इन प्लान में मिलने वाले फ्री कॉल और 3जीबी डेटा बेनिफिट को 90 दिनों के अंदर खत्म करना होना। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

फ्री कॉलिंग के बाद लगेंगे पैस
फ्री कॉलिंग बेनिफिट खत्म होने के बाद 94 रुपए वाले प्लान में लोकल कॉल्स के लिए 1 रुपए प्रति मिनट और एसटीडी कॉल्स के लिए 1.3 रुपए प्रति मिनट की दर से चार्ज यूजर्स को चार्ज किया जाएगा। वहीं, 95 रुपए वाले प्लान में लोकल कॉल्स के लिए प्रति सेकंड 0.02 रुपए और एसटीडी कॉल्स के लिए 0.024 रुपए चार्ज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम
फ्री मिलेगी ये सर्विस
बीएसएनएल के दोनों प्लान में 60 दिनों के लिए फ्री कॉलर ट्यून सर्विस दी जा रही है। बीएसएनएल की फ्री कॉलर ट्यून सर्विस पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सर्विस के अंदर मिलेगी। कंपनी ने इन दोनों नए प्लान को ग्राहक वेब पोर्टल, सेल्फ केयर और एसएमएस के जरिए ऐक्टिवेट करा पाएंगे।
बता दें कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एक स्पेशल टैरिफ वाउचर यानि STV है जो कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम सेग्मेंट में उतारा गया है। BSNL ने इस प्लान को पूरे देश में पेश किया दिया है जिसके बाद एमटीएनएल नेटवर्क के अलावा अन्य सर्किल्स में 599 रुपये वाले एसटीवी प्लान पर रिचार्ज किया जा सकता है। इस प्लान की डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


















