अब हर दिन मिलेगा 5जीबी डाटा, इस कंपनी ने पेश किया ऐसा गजब प्लान

Join Us icon

अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को आर्कषित करने के लिए तमाम टेक कंपनियां कोई न कोई नया प्लान लेकर आती रहती है। इस रेस में Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी निजी कंपनियां ही नहीं बल्कि BSNL जैसी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भी जुटी हुई और लगातार कोई न कोई ऑफर्स और बेनिफिट वाला प्लान लाती रहती है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने अब 599 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है जो 90 दिनों तक हर दिन 5GB 4G इंटरनेट डाटा दे रही है।

भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने अपने ग्राहकों के लिए नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह एक स्पेशल टैरिफ वाउचर यानि STV है जो कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम सेग्मेंट में उतारा गया है। BSNL ने इस प्लान को पूरे देश में पेश किया दिया है जिसके बाद एमटीएनएल नेटवर्क के अलावा अन्य सर्किल्स में 599 रुपये वाले एसटीवी प्लान पर रिचार्ज किया जा सकता है।

bsnl rs 599 plan with 5gb daily data 90 days validity telecom offer benefits

BSNL 599

बीएसएनएल के इस 599 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए लाया गया है जो 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 5GB 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। प्रतिदिन 5 जीबी के हिसाब से BSNL ग्राहकों पूरे प्लान में कुल 450 जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें : आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान

5जीबी प्रतिदिन डाटा के अलावा बीएसएनएल अपने कस्टमर्स मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये कॉल बीएसएनएल टू बीएसएनएल यानि ऑननेटवर्क तो पूरी तरह से अनलिमिटेड रहेगी लेकिन ऑफनेटवर्क यानि बीएसएनएल के अलावा दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए ग्राहकों को एक दिन 250 मिनट की प्राप्त होंगे। इसे साथ ही प्रतिदिन 100एसएमएस की सुविधा भी इस प्लान में मौजूद है। यह भी पढ़ें : 5 Apple एक्सेसरीज जिनकी कीमत है Xiaomi-Realme के स्मार्टफोन से भी महंगी

BSNL के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने नंबर से ही 123 पर ‘STV COMBO599’ लिखकर मैसेज भेजना है और 599 रुपये वाला यह प्लान आपके नंबर पर एक्टिवेट हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट ने भी इस प्लान का रिचार्ज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here