
Reliance Industries अगले हफ्ते 15 जुलाई को अपनी 43वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) का आयोजन कर रही है। कंपनी की यह वार्षिक बैठक हर साल आयोजित की जाती है जिसमें Reliance एक ओर जहां कंपनी के पिछले साल का लेखा-जोखा बताया जाता है। वहीं नई योजनाओं व प्रोजक्ट्स को भी दर्शाया जाता है। कुछ दिन दिन बाद ही आयोजित होने वाली Reliance की AGM इस बार कुछ खास होने की उम्मीद है। इस मंच से कंपनी Jio Phone 3, Jio Phone Lite, Jio Mart और कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
इस बार वर्चुअल होगी मीटिंग
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी के सदस्यों की 43वीं मीटिंग 15 जुलाई को आयोजित होगी। यह महासभा दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-वीडियो माध्यमों से की जाएगी। यह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के हाल में जारी सर्कुलर के मुताबिक होगी। आइए आगे जानते हैं कि क्या बड़ी घोषणा इस मीटिंग में हो सकती हैं। इसे भी पढ़ें: Jio की बढ़ी टेंशन, यह कंपनी मुफ्त दे रही 5GB डाटा
Jio Phone 3
15 जुलाई को होने वाली Reliance AGM में कंपनी की ओर से नया 4जी फीचर फोन Jio Phone 3 पेश किया जा सकता है। Jio Phone 3 को लेकर चर्चा है कि कंपनी इस फोन को मीडियाटेक के चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Jio Phone Lite
गौरतलब है कि इस बारे में सबसे पहले 91mobiles ने ही जानकारी दी थी कि कंपनी सस्ता जियोफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Jio Phone Lite नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे लेकर बहुत पहले से स्टोर पर सर्वे कर रही है।
Jio Mart
रिलायंस के वेंचर जियो मार्ट ने व्हॉट्सएप नंबर जारी कर घर बैठे-बैठे ग्रॉसरी यानी किराना के सामान के ऑर्डर लेने शुरु कर दिए हैं। हालांकि अभी होम डिलीवरी की सुविधा नहीं शुरू की गई है, ग्राहक ऑर्डर करने के बाद किराना स्टोर या जियो मार्ट स्टोर पर जाकर सामान ला सकते हैं। वहीं, यह अभी पूरे देश में भी शुरू नहीं हुआ है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस साल अपनी वार्षिक बैठक में इस सर्विस को पूरे देश में शुरू करने की घोषणा कर सकती है।

नए प्रीपेड प्लान
उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो अपनी 43वीं वर्षिक बैठक में अपने जियो यूजर्स के लिए कुछ नए और शानदार प्लान का ऐलान कर दे। हाल ही में कंपनी द्वारा कुछ नए प्लान्स को पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: आपको कराना है छोटा रिचार्ज, ये हैं Airtel और Vodafone के सबसे सस्ते प्लान
पिछले साल हुईं थीं ये घोषणा
पिछले साल 12 अगस्त को हुए एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। रिलायंस ने अपने बहुप्रतीक्षित गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड योजना को पेश किया था। इसके अलावा रिलायंस ने विदेशी कंपनियों सऊदी अरामको और बीपी के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। कंपनी ने रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम सेक्टर में कई नए उत्पाद लाने की घोषणा की थी।
JioMeet
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी हाल ही में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉफ्टवेयर JioMeet लेकर आई थी। इसके बाद कंपनी ने अपने JioChat ऐप को नया लुक दिया, जिसका यूजर इंटरफेस बिलकुल वॉट्सऐप की तरह है। बता दें कि जियो चैट कंपनी का काफी पुराना ऐप है। प्ले स्टोर पर इस ऐप को अब तक 5 करोड़ डाउनलोड्स मिल चुके हैं। कंपनी ने हाल ही में इसके लुक में बदलाव किया गया है।


















