PUBG ने ली एक और जान, 13 साल के मासूम ने सिर्फ इतनी से बात पर उठाया खौफनाक कदम

Join Us icon

पॉप्यूलर ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की लत किसी युवक की जान भी ले सकती है। सुनने में भले इस बात पर यकीन करना आसान नहीं है। लेकिन, अब तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पबजी के कारण किसी ने आत्महत्या किया तो किसी ने इस गेम के कारण दूसरे की हत्या तक कर दी। वहीं, कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि पबजी को लेकर युवाओं द्वारा उठाए जा रहे इस गेम पर रोक लगा देनी चाहिए लेकिन, अभी तक इंडिया में ऐसा नहीं हुआ है। इसी बीच पबजी मोबाइल के एडिक्शन का एक नया मामला सामने आया है, जहां इस गेम के कारण एक मासूम की जान चली गई है।

ताजा मामला मामला पुलवामा जिले का है, जहां 13 साल के एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चे ने इसलिए आत्महत्या की है क्योंकि उसके छोटे भाई ने उसे मोबाइल फोन पबजी खेलने के लिए नहीं दिया। हालांकि, पुलिस मामला दर्ज कर इसी जांच कर रही है। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट फोन, जो हैं PUBG के उस्ताद

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृत बच्चे का नाम असरार है और उसने अपने छोटे भाई से पबजी मोबाइल गेम खेलने के लिए फोन मांगा लेकिन उसने नहीं दिया है, जिसके बाद असरार ने यह कदम उठाया। इससे पहले भी पिछले साल एक ऐसा ही मामला श्रीनगर से सामने आया था। जहां 19 साल के एक युवक की मौत पबजी खेलते वक्त हो गई थी।

हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार पंजाब के रहने वाले एक 17 साल के युवक को PUBG Mobile गेम का इतना शौक चढ़ा था कि उसने गेम अव्वल रहने के लिए अपने घरवालों के 16 लाख रुपये खर्च कर डाले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 लाख की यह बड़ी रकम युवक ने PUBG गेम के उपलब्ध होने वाली तरह-तरह की नई अपडेट, ड्रेस, हथियार, कार और अन्य खरीदादरी में उड़ा डाली। इसे भी पढ़ें: TikTok के साथ PUBG और Zoom ऐप पर क्यूं नहीं लगा बैन, जानें क्या है कारण
15 साल के बच्चे ने उड़ा दी दादा की पेंशेन

ऐसा ही एक दूसरा मामला पंजाब के मोहाली से सामने आया था जहां एक 15 साल के लड़के को PUBG खेलने की ऐसी लत लग गई कि उसने अपने गेम को अपग्रेड करने के लिए अपने दादाजी द्वारा जोड़ी गई पेंशेन उड़ा डाली। इस युवक ने दादा के बैकं अकाउंट में जमा 2 लाख रुपये की रकम PUBG पर लगा दी। इस बच्चे ने पबजी खेलने के​ लिए फास्ट इंटरनेट की जरूरत पूरी करने के लिए घरवालों से चोरी छिपे एक अलग सिम-कार्ड तक खरीदा था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here