Reliance Jio ने 4जी डाउनलोड स्पीड में फिर मारी बाजी, क्या आप भी हैं जियो यूजर?

Join Us icon

कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन से टेलीकॉम कंपनियों की नेट स्पीड पर भी खासा असर पड़ा था। दो महीने यानी मार्च और अप्रैल में नेट स्पीड में कमी देखने के बाद मई में स्पीड थोड़ी ठीक हुई थी। वहीं, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी जून के की रिपोर्ट में सामने आया है कि रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में नंबर 1 पोजिशन पर रहा है। इस दौरान जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 16.5 एमबीपीएस दर्ज की गई थी।

बता दें कि जियो की स्पीड लगातार तीसरे महीने बढ़ी है। इससे पहले मई माह में यह स्पीड 14.1 एमबीपीएस और अप्रैल में 13.3 एमबीपीएस स्पीड दर्ज की गई थी। दूसरी ओर ट्राई की रिपोर्ट में सामने आया कि जून में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मई के 7.0 एमबीपीएस के मुकाबले जून में 7.2 एमबीपीएस रही। इसे भी पढ़ें: मोबाइल इंटरनेट स्पीड टेस्ट में ये रही इंडिया की रैंकिंग, जानें दूसरे देशों का हाल

Reliance Jio working on new affordable jio SmartPhone with google android os

वहीं, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के कारोबार में विलय होने के बाद अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं। लेकिन, ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाए हैं। वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी सुधार दर्ज किया गया।

वोडाफोन की स्पीड जून में 7.5 एमबीपीएस और आइडिया की 8 एमबीपीएस रही। जून में 6.2 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन और आइडिया, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहे। वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल की जून माह में औसत अपलोड स्पीड एक समान 3.4 एमबीपीएस नापी गई। इसे भी पढ़ें: जानें कैसा होगा Jio Google का सस्ता 5G फोन? पूरी तरह होगा मेड इन इंडिया!

idea-4g-1

अपलोड स्पीड में वोडाफोन-आइडिया नंबर 1

अपलोड स्पीड की बात करें तो वोडाफोन-आइडिया इसमें सबसे आगे रहे। जून में वोडाफोन-आइडिया की अपलोज स्पीड 6.2 Mbps रही। वहीं, जियो और एयरटेल 3.4 Mbps की अपलोड स्पीड ही ऑफर दे पाए। बता दें कि TRAI द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here