इस टेलीकॉम कंपनी ने अपग्रेड किया 499 रुपए वाला प्लान, मिलेगा 300GB डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से अपने नए प्लान के साथ-साथ पुराने प्लान में बदलाव कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रही है। कंपनी मोबाइल यूजर्स के लिए अलावा ब्रॉडबैंड ग्राहकों का भी पूरी ध्यान रखती है और उनके के लिए नए प्लान पेश करती रहती है। वहीं, इस बार कंपनी ने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को खुश करते हुए अपने 499 रुपए वाले FTTH ब्रॉडबैंड प्लान को अपग्रेड कर दिया है। कंपनी द्वारा 499 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान को इस साल जुलाई भारत फाइबर सर्विसेज के तहत लॉन्च किया गया है। वहीं, यह प्लान कोलकाता, राजस्थान, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार के अलावा देशभर क सभी सर्किल्स में उपलब्ध है।

मिलेगा 300जीबी डाटा

दरअसल, बीएसएनएल ने कुछ सर्किल में स्टैंडर्ड 499 रुपए वाला प्लान अपग्रेड किया है, जिसमें राजस्थान, सिक्किम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इन राज्यों में बीएसएलएल 499 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान को अपग्रेड किया गया है। वहीं, इस प्लान में 40Mbps स्पीड से 300 जीबी डाटा दिया जा रहा है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 1Mbps रह जाती है। इन सर्किल में यह प्लान 9 सितंबर तक 300GB Plan CS337 नाम से उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान को 6 महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। 200GB CUL CS358 प्लान को 6 महीने सब्सक्राइब करने के लिए 2,994 रुपए चुकाने होंगे। वहीं साल भर के सब्सक्रिप्शन के लिए 5,998 रुपए देनेे होंगे। वहीं, 2 साल के लिए इस प्लान को लेने पर 11,976 रुपए देने होंगे, जिसके साथ 3 महीने की सर्विसेज मुफ्त मिलेंगी। वहीं, 3 साल के लिए 17,964 रुपए चुकाने होंगे, जिसमें 4 महीने की मुफ्त सुविधाएं मिलेंगी।

इन प्लान को किया बंद
इसके अलावा बीएसएनएल ने 78 रुपए, 551 रुपए, 249 रुपए और 447 रुपए के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया गया है। इन प्लान के अलावा कंपनी ने 144 रुपए, 792 रुपए और 1,584 रुपए के पतंजलि प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया 147 रुपए का धांसू प्लान, 10GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ

600 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए प्रोमोशनल प्लान के रूप में 600 रुपये की कीमत वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था जो 27 जुलाई तक के ही वैध था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है। बीएसएनएल यूजर अब आने वाली 27 अक्टूबर पर इस प्लान का रिचार्ज करवा सकेंगे। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 600 रुपये में यूजर्स को कुल 300GB डाटा दिया जा है जो 40Mbps की स्पीड से काम करता है। 300जीबी खत्म होने के बाद उपभोक्ता 2Mbps की स्पीड पर इंटरने चला सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here