BSNL ने पेश किया 147 रुपए का धांसू प्लान, 10GB डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये लाभ

Join Us icon

BSNL ने हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। भारत में इस बार 74वें स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं, कंपनी द्वारा पेश किए गए नए प्लान की बात करें तो इसकी कीमत 147 रुपए है। यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जिसकी वैधता 30 दिनों की है। इतना ही नहीं कंपनी ने 247 रुपए और 1,999 रुपए के अपने प्रीपेड प्लानों की वैधता को भी बढ़ा दिया है।

अगर बात करें नए प्लान की तो BSNL के 147 रुपए वाले रिचार्ड की जानकारी चेन्नई डिवीज़न द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक सर्क्युलर पोस्ट कर दी गई है। इस प्लान में यूजर्स को 250 मिनट की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी हाई-स्पीड डाटा और BSNL ट्यून की सर्विस भी मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

bsnl-rs-147-plan

ऐसे मिलेगा इस प्लान का लाभ

यूजर्स को इस प्लान को रिचार्ज करना के लिए लिए STV COMBO147 लिख कर 123 पर एसएमएस मैसेज करना होगा। इसके अलावा प्लान को बीएसएनएल साइट या चैनल टॉप-अप के जरिए भी एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम

इन प्लान को किया बंद

इसके अलावा बीएसएनएल ने 78 रुपए, 551 रुपए, 249 रुपए और 447 रुपए के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया गया है। इन प्लान के अलावा कंपनी ने 144 रुपए, 792 रुपए और 1,584 रुपए के पतंजलि प्रीपेड प्लान्स को भी बंद कर दिया है।

इन प्लान की वैधता बढ़ी

कंपनी ने 247 रुपए और 1,999 रुपए प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है। इन प्लान की वैधता क्रमश: एक्स्ट्र 6 दिन और 74 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। नया बदलाव एक प्रचार ऑफर के तहत 31 अगस्त तक लागू है।

600 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए प्रोमोशनल प्लान के रूप में 600 रुपये की कीमत वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था जो 27 जुलाई तक के ही वैध था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है। बीएसएनएल यूजर अब आने वाली 27 अक्टूबर पर इस प्लान का रिचार्ज करवा सकेंगे। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 600 रुपये में यूजर्स को कुल 300GB डाटा दिया जा है जो 40Mbps की स्पीड से काम करता है। 300जीबी खत्म होने के बाद उपभोक्ता 2Mbps की स्पीड पर इंटरने चला सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here