Jio को मात देने BSNL लाया सस्ता प्लान, 49 रुपए में मिलेगा 2GB डाटा

Join Us icon

प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स को कड़ी चुनौती पेश करते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल काफी समय से नए प्लान पेश कर रही है। इन नए प्लान के दम पर कंपनी के यूजर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, एक बार फिर अपने यूजर्स को खुश करते हुए BSNL ने एक सस्ता प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत महज 49 रुपए है। इस स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV-49) को कंपनी ने प्रमोशनल बेसिस पर लॉन्च किया गया है। आइए आगे डीटेल में जानते हैं कि इस नए टैरिफ में क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

90 दिनों तक मिलेगा ये ऑफर

इस एसटीवी को कंपनी 1 सितंबर से ऑफर कर रही है। प्लान को ऐक्टिवेट करने के लिए सेल्फकेयर कीवर्ड – ‘STV COMBO 49’ है। वहीं, यह प्लान कंपनी 90 दिनों तक ऑफर करेगी। इन 90 दिनों में यूजर्स को इस प्लान का लाभ लेने के लिए रिचार्ज कराना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL का धांसू ऑफर, 24GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले प्लान से Jio को देगा चुनौती

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi
Pic credit – Indianexpress

फ्री कॉलिंग और 2जीबी डाटा

बीएसएनएल के इस स्पेशल टैरिफ में यूजर्स को कुल 2जीबी डाटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा रिचार्ज में 100 फ्री एसएमएस के साथ ही कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनट्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। फ्री मिनट्स के खत्म होने के बाद प्रति मिनट 45 पैसे की दर से चार्ज किया जाएगा।

bsnl-rs-49

600 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वैधता बढ़ी

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए प्रोमोशनल प्लान के रूप में 600 रुपये की कीमत वाला एक ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया था जो 27 जुलाई तक के ही वैध था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस प्लान की वैलिडिटी भी बढ़ा दी है। बीएसएनएल यूजर अब आने वाली 27 अक्टूबर पर इस प्लान का रिचार्ज करवा सकेंगे। इसे भी पढ़ें: BSNL ने लॉन्च किए 3 नए धांसू प्लान, मिलेगा 400GB तक डाटा

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi

प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो 600 रुपये में यूजर्स को कुल 300GB डाटा दिया जा है जो 40Mbps की स्पीड से काम करता है। 300जीबी खत्म होने के बाद उपभोक्ता 2Mbps की स्पीड पर इंटरने चला सकते हैं। इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड नेशनल वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here