BSNL ने लॉन्च किए 3 नए धांसू प्लान, मिलेगा 400GB तक डाटा

Join Us icon

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल काफी समय से अपने मोबाइल यूजर्स और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए नए और शानदार प्लान लेकर आ रही है। इन प्लान्स से खासतौर पर इंडिया की नंबर 1 टेलिकॉम कंपनी जियो को कड़ी चुनौती मिल रही है। इस बार BSNL ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार करते हुए तीन नए प्लान पेश किए हैं, जिसमें 50Mbps तक की डाटा स्पीड मिलेगी। कंपनी द्वारा पेश किए गए यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग लाभ के साथ भी आते हैं।

बीएसएनएल द्वाार पेश किए गए ब्रॉडबैंड प्लान 200GB CS111 मंथली, 300GB CS112 मंथली और PUN 400GB मंथली के नाम से पेश किए गए हैं। इन प्लान में यूजर्स को 400जीबी तक का हाई-स्पीड डाटा दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly तीनों ही प्लान पंजाब सर्कल में उपलब्ध हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी दे रही 50 रुपए तक टॉकटाइम

BSNL Postpaid plan rs525 rs725 data unlimited voice call offer in hindi
Pic credit – Indianexpress

अगर बात करें 200 जीबी सीएस111 मंथली प्लान की तो इसमें सब्सक्राइबर्क को 50Mbps की स्पीड के साथ 200जीबी तक का डाटा मिलेगा। वहीं, डाटा खत्म होने के बाद सब्सक्राइबर्स को 4Mbps पर डाटा मिलता रहेगा। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट उपलब्ध नहीं है, वहीं इसकी मंथली कीमत 490 रुपए है। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

इसके अलावा दूसरे प्लान यानी 300जीबी सीएस112 मंथली प्लान की कीमत 590 रुपए है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 300जीबी तक हाई-स्पीड डाटा मिलेगा, जिसकी स्पीड 50Mbps होगी। इसके अलावा इस प्लान में भी वॉयस कॉलिंग का लाभ नहीं मिलेगा।

आखिर में बात करते हैं BSNL के पीयूएन 400जीबी मंथली प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स को 400जीबी तक का हाई-स्पीड डाटा 50Mbps स्पीड के साथ मिलेगा। वहीं, पहले दोनों प्लान से अलग इस प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इस प्लान की मंथली रेंट 690 रुपए है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here